विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के समापन समारोह के दिन आरजेडी के बंद पर जेडीयू ने उठाए सवाल

नीतीश कुमार सरकार की रेत खनन नीति के खिलाफ राजद ने 21 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.

गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के समापन समारोह के दिन आरजेडी के बंद पर जेडीयू ने उठाए सवाल
पटना साहिब ( फाइल फोटो )
पटना: सत्तारूढ़ जदयू ने गुरू गोविंद सिंह की पटना में 350 वीं जयंती के समापन समारोह के वक्त 21 दिसंबर को राजद के राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर आज सवाल उठाया है. गौरतलब है कि नीतीश कुमार सरकार की रेत खनन नीति के खिलाफ राजद ने 21 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. बिहार जदूय मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नीतीश कुमार ने गुरू गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती के समापन समारोह - शुक्राना समारोह - को ध्यान में रखते हुए अपनी विकास समीक्षा यात्रा टाल दी है. समारोह का आयोजन 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक हो रहा है , वहीं दूसरी ओर राजद ने रेत खनन के खिलाफ बंद का आह्वान किया है. समापन समारोह के बाद कुमार की यात्रा शुरू होगी.

पटना साहिब: गुरू गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के लिए की जा रही है बड़े पैमाने पर तैयारी

सिंह ने कहा कि दुनिया भर से सिख श्रद्धालुओं की अगवानी करने के लिए कुमार ने अपनी यात्रा टाल दी है जबकि राजद बंद का आयोजन कर रहा है जिसका कांग्रेस ने भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को बंद का आह्वान करने का अधिकार है लेकिन इसने धर्मनिरपेक्षता के प्रति राजद की तथाकथित प्रतिबद्धता को बेनकाब कर दिया है.

वीडियो : प्रॉपर्टी के नए पचड़े में फंसे लालू

उन्होंने कहा कि बंद सिर्फ बिहार सरकार की ओर लक्षित नहीं है बल्कि यह सिख समुदाय के खिलाफ भी है. गौरतलब है कि सिखों के 10 वें गुरू की 350 वीं जयंती को मनाने के लिए इस साल जनवरी के प्रथम सप्ताह में नीतीश सरकार ने प्रकाश पर्व का आयोजन किया था. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शरीक हुए थे. गुरू गोविंद सिंह का जन्म स्थान पटना साहिब को दुनिया भर में सिखों के सबसे पवित्र स्थानों में एक माना जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com