विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

बिहार के नालंदा जिले में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार में नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जेडीयू के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी.

बिहार के नालंदा जिले में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक चित्र
बिहारशरीफ: बिहार में नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जेडीयू के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. वह प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष भी थे. पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जेडीयू नेता और गोरायपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुबोध प्रसाद सोमवार रात मोटरसाइकिल से अपने एक मित्र के साथ नगरनौसा बाजार से घर लौट रहे थे, तभी बढीहा रोड पर काठी पुल के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.

यह भी पढ़ें: नालंदा जिले के उप-रजिस्ट्रार और क्लर्क घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है. सुबोध दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए थे. वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पार्टी से काफी दिनों से जुड़े हुए थे.

VIDEO : बिहार में आरजेडी नेता केदार राय की हत्या
जेडीयू के नगरनौसा प्रखंड अध्यक्ष रह चुके सुबोध वर्तमान समय में पार्टी के जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com