विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2018

जनता दल यूनाइटेड ने अब तेजस्वी यादव से CBI अधिकारी के तबादले पर पूछा सवाल

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआई के एसपी जे पी मिश्रा का पिछले दिनों तबादला कर दिया गया.

जनता दल यूनाइटेड ने अब तेजस्वी यादव से CBI अधिकारी के तबादले पर पूछा सवाल
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआई के एसपी जे पी मिश्रा का पिछले दिनों तबादला कर दिया गया. इस पर पटना हाई कोर्ट ने अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सोमवार तक जवाब देने के लिए कहा है. इस बीच इसी तबादले की सूची में चारा घोटाले की जांच कर रहे एक अधिकारी अजय झा के चेन्नई भेजे जाने पर जनता दल यूनाइटेड ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से पूछा हैं कि अब आप क्यों चुप हैं? 

SC-ST एक्ट में किसने और क्यों फंसाया राजस्थान के पत्रकार को, नीतीश सरकार ने दिए जांच के आदेश

पार्टी के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि जिस अधिकारी का तबादला आपके पिताजी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एक बार पूर्व में चेन्नई करवाया जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश से रुका. उसी अधिकारी का तबादला फिर चेन्नई किए जाने पर आप मौन क्यों हैं? जबकि आपने सीबीआई एसपी जे पी मिश्रा का मामला उठाने में काफ़ी सक्रियता दिखायी. नीरज के अनुसार तेजस्वी की चुप्पी बहुत कुछ बोलती है.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में अपराधियों को बचा रही है JDU : तेजस्वी यादव

रांची में पदस्थापित अजय झा चारा घोटाले की जांच में दो दशक से अधिक से लगे हैं. उनके नेतृत्व में जांच के कारण लालू यादव को सबसे पहले बार दोषी क़रार दिया गया और सज़ा भी मिली. माना जाता है कि पूर्व निदेशक रंजित सिन्हा ने लालू यादव को ख़ुश करने के लिए उनका तबादला चेन्नई कर दिया था. लेकिन इस मामले में याचिकाकर्ता ललन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कि कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक वो रांची में बने रहेंगे.

मगर फ़िलहाल ये मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का मानना है कि झा का तबादले से उन्हें इस बात की बू आ रही है कि केंद्र सरकार में कुछ लोग लालू यादव और उनके परिवार को बचाने में लगे हैं.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com