विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

बिहार में रेप के बाद युवती की तेजाब से नहलाकर हत्या

बिहार के औरंगाबाद जिले में दरिंदगी की शिकार हुई 18 वर्षीय युवती पुलिस में शामिल होना चाहती थी.

बिहार में रेप के बाद युवती की तेजाब से नहलाकर हत्या
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लाख दावे के बाद भी अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. (तस्वीर: प्रतीकात्मक)
  • पुलिस में भर्ती के लिए सुबह दौड़ क अभ्यास करने गई थी युवती
  • युवती के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस से की थी शिकायत
  • पुलिस ने 24 घंटे बाद आने की बात कहकर लौटा दिया था
पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले में दरिंदों ने एक युवती के साथ दिल दहला देने वाला सलूक किया है. युवती के साथ पहले रेप किया गया, फिर सबूत मिटाने के इरादे से तेजाब से नहलाकर उसकी हत्या कर दी गई. हसपुरा थाना पुलिस ने रघुनाथपुर गांव के पास से युवती का शव बरामद किया है. शव मिलने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं. लोगों का कहना है कि इस घटना से साबित हो गया है कि बिहार में अपराधियों के मन में कानून का डर खत्म हो गया है.

ये भी पढ़ें: पटना हाई कोर्ट ने बरकरार रखी शहाबुद्दीन की उम्रकैद, तेजाब से नहलाकर हुई थी भाइयों की हत्या

पुलिस में भर्ती के लिए दौड़ लगाने जाती थी युवती: दरिंदगी की शिकार हुई 18 वर्षीय युवती पुलिस में शामिल होना चाहती थी. इसी की तैयारी के लिए वह हर रोज तड़के दौड़ लगाने के लिए घर से निकलती थी. शनिवार को भी युवती दौड़ लगाने के लिए सुबह तीन बजे घर से निकली थी. परिवार के लोगों कहना है कि युवती हर रोज सुबह छह बजे तक दौड़कर घर लौट आती थी, लेकिन शनिवार को वह 10 बजे तक नहीं लौटी. घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसके सहेलियों से पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने शहरतेलपा ओपी थाने में लापता होने की शिकायत की थी. पुलिस ने युवती के शाम तक लौटने की उम्मीद जताकर लौटा दिया.

ये भी पढ़ें: नौ साल में हुईं 19 सर्जरी...शायना के जज्बे को नहीं जला पाया तेजाब...

हसपुरा थाना पुलिस ने रघुनाथपुर गांव के पास से युवती का शव बरामद किया. मेडिकल के बाद सिविल सर्जन डॉ. रामप्रताप सिंह ने युवती के साथ रेप की पुष्टि की है. पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शव की हालत देखकर कहा जा सकता है कि रेप से पहले युवती के साथ मारपीट की गई है. शायद उसने रेप का विरोध किया होगा. शव पर कई जगह चोट के निशान हैं. रेप के बाद सबूत मिटाने के इरादे से उसके ऊपर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी गई है.

VIDEO : लड़की ने शादी से इनकार करने वाले प्रेमी पर तेजाब फेंका

हत्या से नाराज लोगों ने सोमवार को पुलिस के विरोध में नाराजगी जाहिर की. परिजनों और लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से युवती की हत्या हुई है. अगर पुलिस परिजनों की शिकायत पर पहले ही छानबीन में जुटती तो शायद उसकी जान बच सकती थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com