राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना:
चारा घोटाले के दो मामलों में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव की पेशी सोमवार को हुई. एक मामले में उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से हुई. दूसरे मामले में उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत में कोर्ट परिसर में लाया गया. लेकिन जिस मामले में लालू यादव की पेशी हुई उस मामले में सोमवार को एक बार फिर जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से कोई गवाह पेश नहीं किया गया. इस मामले में फ़िलहाल ट्रायल चल रहा है और फ़ैसला आने में कुछ महीने लग सकते हैं. लालू के वकील प्रभात कुमार ने कोर्ट से कहा कि मेरे मुवक्किल लगातार कोर्ट में पेश हो रहे हैं. लेकिन सीबीआई की तरफ से गवाह पेश नहीं किए जा रहे हैं.
इस पर कोर्ट ने कहा कि सीबीआई निदेशक और स्थानीय एसपी को पत्र लिखेंगे कि आपकी तरफ से गवाह नहीं आ रहा है. इसपर लालू ने कोर्ट से कहा कि 'हमलोग का जल्दी निपटारा कर दिया जाए, आप पर भरोसा है, आप न्याय करेंगे.' उसके बाद सीबीआई विशेष कोर्ट के जज ने लालू यादव को नसीहत दी कि ये सब बात यहां मत बोलिये.
हालांकि लालू यादव इसके बाद शान्त रहे. रांची में फ़िलहाल लालू यादव के ख़िलाफ़ तीन मामलों में सुनवाई चल रही है जिनमें एक मामले में फ़ैसला अगले बुधवार को आएगा. एक मामले में जिसमें उन्हें साढ़े तीन साल की सज़ा हुई है, उसमें उन्होंने ज़मानत के लिए फ़िलहाल झारखंड हाई कोर्ट में अपनी याचिका दायर की है. फ़िलहाल इसकी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है.
VIDEO: लालू प्रसाद के दोनों सेवकों को मिली जमानत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं