विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

अंचल अधिकारी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटना जिले के दुल्हिन बाजार अंचल कार्यालय में अफसर को रंगेहाथों पकड़ा

अंचल अधिकारी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
पटना: बिहार की निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार में लिप्त एक बड़े सरकारी अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. निगरानी की टीम ने इस अंचल अधिकारी (सीओ) को पटना जिले के दुल्हिन बाजार अंचल कार्यालय से रंगेहाथ पकड़ा है.

सीओ राकेश कुमार 25 हजार रुपए की घूस लेते हुए पकड़े गए हैं.  दुल्हिन बाजार के सिघाड़ा गांव के रहने वाले राजू कुमार ने सीओ के खिलाफ निगरानी के अधिकारियों से शिकायत की थी. राजू अपने इलाके में पैक्स अध्यक्ष हैं.  इन्होंने नरही एवं पीरही पैक्स को जोड़ने के लिए सीओ से अनुशंसा की थी. राजू का आरोप है कि अनुशंसा करने पर सीओ ने उनसे 25 हजार रुपये घूस की मांग की थी.

VIDEO : पूर्व संयुक्त निदेशक गिरफ्तार

घूस के रुपये लेने के लिए सीओ अपने कार्यालय में आए हुए थे. जैसे ही उन्होंने राजू से 25 हजार रुपये लिए, वैसे ही निगरानी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया.  रिश्वत लेने वाले सीओ राकेश कुमार से फिलहाल पूछताछ की जा रही है.  इसके बाद पटना के निगरानी कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com