Bihar Election 2020: BJP-LJP की डबल इंजन की सरकार बनेगी: चिराग पासवान
नई दिल्ली:
- चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने ही सहयोगियों की बात नहीं सुनते हैं. उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए मैंने दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में बिहारियों की स्थिति को लेकर कई बार चिंता जाहिर की है लेकिन नीतीश कुमार अपने ही सहयोगियों की बात पर ध्यान नहीं देते हैं.
- चिराग पासवान ने बताया कि उनकी पार्टी मोदी सरकार के प्रति समर्पित है लेकिन बिहार में जेडीयू के साथ नहीं रहना चाहते हैं. उन्होंने साफ किया कि वह सिर्फ मजबूरियों के चलते JDU के साथ रहे.
- 'बीजेपी से बैर नहीं और नीतीश की खैर नहीं' की तर्ज पर चिराग ने साफ कर दिया कि वह JDU के प्रत्याशियों के खिलाफ अपने उम्मीदवारों को उतारेंगे. चिराग पासवान ने कहा कि हम सिर्फ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी हाल में जेडीयू के प्रत्याशी को जीत न मिले.
- चुनाव से पहले चिराग के इन तेवरों को देखते हुए कई सियासी सवालों ने जन्म लिया था, जिसनका जवाब देते हुए पासवान ने कहा कि वह हमेशा से इसके खिलाफ रहे हैं.उन्होंने कहा कि जब से गठबंधन की राजनीति की शुरुआत हुई है ऐसा कई बार हो चुका है, उदाहरण देते हुए एलजेपी प्रमुख ने कहा कि झारखंड में जेडीयू ने अपने प्रत्याशी बीजेपी के खिलाफ उतारे थे, एलजेपी ने मणिपुर में बीजेपी के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारे थे.
- पासवान ने बताया कि गठबंधन में बने रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारी भावना को समझा है.
- बातचीत के दौरान चिराग पासवान साफ करते रहे कि वह पीएम मोदी के प्रति समर्पित हैं और केंद्र में गठबंधन बना रहेगा लेकिन बिहार में जेडीयू के साथ सियासी कदमताल नहीं करने का उन्होंने मन बना लिया है.
- विरोधियों ने आरोप लगाए कि चुनाव के बाद एलजेपी, जेडीयू के साथ सरकार बना सकती है. इस सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि नतीजों के बाद JDU के साथ को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है.
- चिराग पासवान ने जेडीयू को सत्ता से बेदखल करने के दावे के साथ साफ कर दिया कि बीजेपी और एलजेपी की डबल इंजन की सरकार बनेगी.
- हालांकि चिराग ने कहा कि कुछ सीटों पर हम बीजेपी के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारेंगे.
- चिराग पासवान ने नीतीश राज पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में 15 सालों में कुछ नहीं बदला, पलायन जैसे मुद्दों पर नीतीश कुमार फेल हुए हैं, ऐसे में उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता एलजेपी के चुनाव चिह्न का बटन दबाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chirag Paswan, BiharElection2020, Bihar Assembly Election 2020, Bihar News In Hindi