विज्ञापन

सुपौल में बड़ा हादसा, कोसी की तेज धार में पलटी ग्रामीणों से भरी नाव, कई लापता; रेस्क्यू जारी

कुछ लोगों को तो मौत के मुंह से खींच लिया गया, लेकिन कई अब भी कोसी की गहराई में लापता हैं. एक तरफ प्रशासन नाव में सवार लोगों को सही आंकड़ा पता लगाने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. पढ़ें सुपौल संवाददाता अभिषेक की यह रिपोर्ट...

सुपौल में बड़ा हादसा, कोसी की तेज धार में पलटी ग्रामीणों से भरी नाव, कई लापता; रेस्क्यू जारी
सुपौल: कोसी नदी में समाई नाव, कई लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
NDTV Reporter

Bihar News: बिहार के सुपौल में मंगलवार सुबह कोसी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया. भपटियाही थाना क्षेत्र के बनेनिया घाट से पलार जा रही नाव बीच नदी में पलटने से कई लोग तेज धार में बह गए. ये सभी ग्रामीण नदी पार करके मूंग तोड़ने जा रहे थे. 

'ग्रामीणों ने 5 लोगों तैरकर बचाया'

हादसा होते ही किनारे मौजूद लोगों ने तुरंत मदद शुरू कर दी. उनकी कोशिशों से 4 से 5 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इन सभी को इलाज के लिए सरायगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

'ओवरलोडिंग के कारण पलटी नाव'

बचाई गई महिला के मुताबिक, नाव पर क्षमता से बहुत ज्यादा लोग सवार थे. ओवरलोडिंग के कारण ही बीच नदी में नाव का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई.

बाकी लोगों को ढूंढ रहे गोताखोर

नाव पर कुल कितने लोग सवार थे, इसका सटीक आंकड़ा अभी नहीं मिल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही सीओ और भपटियाही SHO बृजेश कुमार दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल स्थानीय गोताखोरों और राहत टीमों की मदद से लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

कोसी नदी किनारे जमा हुई भारी भीड़

हादसे के बाद की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसने कोसी नदी के किनारे भारी भीड़ जमा दिख रही है. गोताखोर नदी के अंदर हैं और डूबे हुए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन की टीम स्थिति को संभालते हुए जल्द से जल्द लोगों को ढूंढने की हर संभव कोशिश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये पता लगाया जा रहा है कि नाव में कितने लोग सवार थे.

ये भी पढ़ें:- बेटे ने 72 साल के बाप को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया अरेस्‍ट, पिता ने कहा- "मेरे बेटे को छोड़ दो..."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boat Accident, Supaul, Kosi River, Rescue, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com