प्रतीकात्मक फोटो
जमुई:
बिहार में जमुई जिले के मनियडा क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने दो दुकानदारों की गोली मारकर हत्या कर दी. जमुई के थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को बताया कि जमुई-लखीसराय मुख्यमार्ग पर मनियडा क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर शुक्रवार की रात मोहम्म्द राजा और मोहम्म्द खुर्शीद नाश्ता कर रहे थे. इसी दौरान, दो या तीन की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि इसी इलाके में राजा मोबाइल की दुकान और खुर्शीद अंडे की दुकान चलाता था. मारे गए दोनों लोग अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति बताए जा रहे हैं, जिन पर जमुई थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.
गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे अपराधिक गुटों की आपसी रंजिश की आशंका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)