विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

गुरु पुर्णिमा पर छुट्टी की मांग कर रहे थे JDU विधान पार्षद, TV पर कार्यवाही देख रहे CM नीतीश ने सदन में पहुंचकर दी नसीहत

गुरु पूर्णिमा के दिन जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद सरकारी अवकाश चाहते हैं. लेकिन ये मांग करना बिहार विधान परिषद मैं उन्हें महंगा पड़ गया, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को यह बात रास नहीं आयी

गुरु पुर्णिमा पर छुट्टी की मांग कर रहे थे JDU विधान पार्षद, TV पर कार्यवाही देख रहे CM नीतीश ने सदन में पहुंचकर दी नसीहत
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)
पटना:

गुरु पूर्णिमा के दिन जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद सरकारी अवकाश चाहते हैं. लेकिन ये मांग करना बिहार विधान परिषद मैं उन्हें महंगा पड़ गया, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को यह बात रास नहीं आयी. उन्होंने उल्टे विधान पार्षदों को उस दिन 2 घंटे ज्यादा काम करने की नसीहत दे डाली. दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के दो विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह और रणवीर नंदन ने गुरु पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश की मांग की. रणवीर नंदन तो दो कदम आगे जाकर सदन में गुरु पूर्णिमा के महत्व और संस्कृत में श्लोक पढ़ने लगे. इस बीच सदन की कार्रवाई को अपने कक्ष से टीवी पर देख रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को यह मांग पूरी अटपटी लगी. इसके बाद वो तुरंत सदन में आए और आते ही उन्होंने कहा इस मांग से मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ है. क्या आप हर दिन जो पूजा करते हैं, उस दिन छुट्टी चाहते हैं? फिर उन्होंने कहा कि अभी क्या चल रहा है, अभी गुप्त नवरात्र चल रहा है. तो क्यों नहीं कहते कि गुप्त नवरात्र पर भी पूरी छुट्टी दे दी जाए. फिर उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन तो सदन की कार्रवाई दो घंटे और बढ़ाई जानी चाहिए. 

नीतीश कुमार रेलवे के निजीकरण के खिलाफ, कुछ सेवाओं को PPP मॉडल से चलाने के पक्ष में

इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा आप क्या चाहते हैं कि गुरु की पूजा है तो छुट्टी मनानी है. पूजा तो आप कभी भी कर सकते हैं. आप क्या चाहते हैं कि आप जितने पर्व मनाएंगे सब दिन छुट्टी हो जाए. सार्वजनिक अवकाश हो जाए. आपके गुरुओं ने यही सिखाया है कि दिन भर घर में बैठे रहो और कोई काम ना करो. बल्कि उन्होंने तो आप सबको और काम करने के लिए प्रेरित किया है. इसलिए आप लोगों की इस मांग से मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ है. नीतीश कुमार की इस बात के बाद सदन में हर सदस्य ख़ासकर सत्तारूढ़ दल के सदस्य बगलें झांक रहे थे.

तेजप्रताप यादव बोले- 'दोनों भाइयों की जोड़ी पर सवाल उठाने वाले को धर के चीर देंगे'

VIDEO: बिहार सरकार की लापरवाही से नहीं बना दूसरा एम्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Purnima, JDU MLC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com