विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

बिहार में ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दो लड़कियों समेत तीन की मौत

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बिहार में ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दो लड़कियों समेत तीन की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
पटना: बिहार के अरवल जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो लड़कियां हैं. नगर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात अहियापुर गांव के रहने वाले धनंजय कुमार (19) अपनी रिश्तेदार सुषमा (23) और बबली (20) को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अरवल से वापस अपने गांव लौट रहे थे.

बदमाशों ने ड्यूटी जा रहे सिपाही के सिर में मारी गोली

इसी दौरान गांव के ही समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना-औरंगाबाद सड़क जाम कर दिया.

VIDEO- 2016 में अपराध के आंकड़े, अपराधों में यूपी सबसे आगे

अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने जाने के बाद सोमवार की देर रात लोग सड़क पर से हटे. कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इनपुट : IANS

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com