(प्रतीकात्मक तस्वीर)
किशनगंज (बिहार):
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने बिहार के किशनगंज जिले में खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की है. घायल जवान का नाम राजकुमार यादव है और वह 19वीं बटालियन में तैनात है. डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ओझा ने जानकारी दी है कि घायल जवान का उपचार चल रहा है लेकिन हालत गंभीर है. राजकुमार यादव ने अपने सहयोगी की राइफल से खुद को गोली मारी है. उस वक्त वह कुरलीकोट सीमा चौकी पर ड्यूटी पर तैनात थे. गोली की आवाज सुन कर बीपीओ प्रभारी बाबुल और अन्य जवान घटनास्थल पहुंचे और उन्हें राजकुमार घायल पड़े हुए थे. मामले की जांच चल रही है.
VIDEO : रामबन में SSB कैंप पर हमले में शामिल 2 हमलावर गिरफ्तार
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)