विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

बिहार पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराए दो लुटेरे, ज्वैलरी की दुकान दिया था लूट को अंजाम

घायलों को अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं दो लुटेरे भागने में सफल रहे.  

बिहार पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराए दो लुटेरे, ज्वैलरी की दुकान दिया था लूट को अंजाम
प्रतीकात्मक फोटो
पटना: बिहार  के कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक आभूषण दुकान में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. वहीं दो लुटेरे घायल हो गए. घायलों को अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं दो लुटेरे भागने में सफल रहे.  बताया जाता है कि कटिहार नगर थाना क्षेत्र के झा मार्केट के एक आभूषण दुकान में 6 की संख्या में लुटेरों ने लूटपाट की थी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी इलाकों में वाहनों की तलाशी शुरू कर दी.

सीएम नीतीश कुमार की यात्रा के जवाब में तेजस्वी 14 जनवरी से करेंगे बिहार यात्रा

इसी दौरान भवानीपुर टॉवर चौक के पास पुलिस को देख लुटेरे गोलीबारी कर भागने लगे. पुलिस ने भी जवाबी करवाई की और गोली लगने से दो लुटेरों की मौत हो गई. 

वीडियो : अपराधों में यूपी सबसे आगे

एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों के शवों की शिनाख्त कर ली गयी है. एक अपराधी रसलपुर गांव का राहुल कुमार यादव और दूसरा कटिहार का संदीप कुमार महतो है. अपराधियों की बाइक के आगे पुलिस लिखा हुआ था. अपराधियों के पास से देसी पिस्तौल, लूटे गये जेवरात, नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं. पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com