विज्ञापन

बिहार: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलट गया गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, टला बड़ा हादसा

बिहार के कटिहार में NH-31 पर गैस सिलेंडर लदा ट्रक अचानक पलट गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई विस्फोट नहीं हुआ और चालक सुरक्षित है.

बिहार: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलट गया गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, टला बड़ा हादसा
बिहार के कटिहार में NH-31 पर गैस सिलेंडर लदा ट्रक अचानक पलट गया.
NDTV

Bihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में कुर्सेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. विषहरी स्थान के पास गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में न तो कोई जनहानि हुई और न ही किसी प्रकार का गैस रिसाव या विस्फोट हुआ, जिससे बड़ा संकट टल गया.

कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक

जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर से लदा ट्रक नवगछिया की ओर से किशनगंज की तरफ जा रहा था. ट्रक चालक के अनुसार विषहरी स्थान के पास अचानक सामने आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में उन्होंने संतुलन खो दिया और वाहन सड़क किनारे जा पलटा.

इस जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. हालांकि इस हादसे में कोई सिलेंडर फटा नहीं जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं.

प्रशासन के तुरंत एक्शन से शुरू हुआ यातायात

घटना की सूचना मिलते ही कुर्सेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. ट्रक के पलटने के कारण एनएच-31 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से रास्ता साफ कराया और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

सड़क किनारे बैठे थे कारोबारी, अचानक काल बनकर आई तेज रफ्तार कार; रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

जनगणना करने जा रहे शिक्षक को कार ने मारी टक्कर, मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

पालघर महाराष्ट्र एक्सीडेंट: बारात लेकर जा रहा टेम्पो हादसे का शिकार, 13 की मौत; 25 से ज्यादा घायल 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com