विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2021

तेजस्वी का नीतीश सरकार पर निशाना - फर्ज़ी कोरोना टेस्ट दिखा नेताओं, अधिकारियों ने किया अरबों का घोटाला

तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में फर्जी कोरोना टेस्ट (Coronavirus Test) दिखाकर नेता और अधिकारियों ने अरबों रुपये का घोटाला किया है.

तेजस्वी का नीतीश सरकार पर निशाना - फर्ज़ी कोरोना टेस्ट दिखा नेताओं, अधिकारियों ने किया अरबों का घोटाला
राजद नेता तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को कोरोना टेस्टिंग को लेकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में फर्जी कोरोना टेस्ट (Coronavirus Test) दिखाकर नेता और अधिकारियों ने अरबों रुपये का घोटाला किया है. तेजस्वी यादव ने दो ट्वीट किए हैं, जिनमें उन्होंने लिखा है, 'बिहार की आत्माविहीन भ्रष्ट नीतीश कुमार सरकार के बस में होता तो कोरोना काल में गरीबों की लाशें बेच बेचकर भी कमाई कर लेती!' साथ ही कहा कि एक अंग्रेजी अखबार की जांच में यह साफ हो गया है कि सरकारी दावों के उलट कोरोना टेस्ट हुए ही नहीं और मनगढ़ंत टेस्टिंग दिखा अरबों का हेर-फेर कर दिया!

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'हमारे द्वारा जमीनी सच्चाई से अवगत कराने के बावजूद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बड़े अहंकार से दावे करते थे कि बिहार में सही टेस्ट हो रहे हैं. टेस्टिंग के झूठे दावों के पीछे का असली खेल अब सामने आया है कि फर्जी टेस्ट दिखाकर नेताओं और अधिकारियों ने अरबों रुपयों का भारी बंदरबांट किया है!'

बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार ने BJP को दिखाया कि BOSS कौन है

बता दें, नीतीश कुमार सरकार पर तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह कहा था. तेजस्वी यादव ने कई ट्वीट करते हुए निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि, '60 घोटालों के साजिशकर्ता, भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, अपराधियों के संरक्षक, अनैतिक और असंवैधानिक सरकार के कमजोर मुखिया नीतीश कुमार हैं. बिहार पुलिस शराब बेच रही है. मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि वे नए आदेश के तहत मुझे गिरफ्तार करें." 

Video : नीतीश कैबिनेट विस्तार पर BJP विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की नाराजगी आई सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com