प्रतीकात्मक फोटो.
गया:
बिहार के गया जिले की एक अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पूर्व विधायक कुंती देवी को आठ साल पुराने हत्या के एक मामले में सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगम सिंह ने 26 फरवरी 2013 को जदयू के कार्यकर्ता सुमिरक यादव की हत्या का दोषी ठहराते हुए पूर्व विधायक को सोमवार को उम्रकैद और 50,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी.
इस संबंध में मृतक के भाई द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया था कि हमलावर कुंती देवी के गुर्गे थे और हत्या के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को जिम्मेदार ठहराया था.
कुंती देवी गया जिले की अतरी सीट से दो बार की विधायक रही हैं. वर्तमान में उनके बेटे अजय यादव इस सीट से विधायक हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं