फाइल फोटो
पटना:
बिहार में विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 482 हो गई है. बाढ़ से राज्य के 19 जिलों की 1.71 करोड़ आबादी प्रभावित हुई है. बाढ़ से प्रदेश के 19 जिले किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सारण, सिवान, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा एवं खगड़िया प्रभावित हैं. अररिया में सबसे अधिक 95 लोगों की मौत हुई है. सीतामढ़ी में 46, पूर्णिया में 44, कटिहार में 40, पश्चिमी चंपारण में 36 और पूर्वी चंपारण में 32 लोगों की जानें गई हैं. दरभंगा में 30, मधुबनी में 28, मधेपुरा में 25, किशनगंज में 24 और गोपालगंज में 20 लोगों की जान चली गई है. वहीं सुपौल में 16, सारण में 13, मुजफ्फरपुर में 9, सहरसा एवं खगडिया में 8-8, शिवहर 6 तथा समस्तीपुर में 2 लोगों की मौत हुई है.
यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने दिए 500 करोड़ रुपये
एनडीआरएफ की 28 टीम 1152 जवानों एवं 118 नौका के साथ, एसडीआरएफ की 16 टीम 446 जवानों एवं 92 नौका के साथ तथा सेना की 7 कालम 630 जवानों और 70 नौका के साथ बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई हैं. अब तक 8,54,936 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और 222 राहत शिविरों में 1,44,940 व्यक्ति शरण लिए हुए हैं.
VIDEO: बाढ़ से टूटे आशियानों को संवारने में जुटे बच्चे
बाढ़ राहत शिविर के अतिरिक्त वैसे प्रभावित व्यक्ति जो राहत शिविरों में नहीं रह रहे हैं, उनके लिए सामुदायिक रसोइघर चलाए जा रहे हैं. इस तरह कुल 1038 सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं, जिसमें 2,33,784 लोगों को भोजन कराया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं