केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को कहा कि बिहार में इस बार की बाढ़ पिछले करीब तीन दशकों में सबसे विकराल है. लोजपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाया और पीएम ने केंद्र द्वारा बिहार को हरसंभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार ने बिहार सरकार के साथ तालमेल कर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रभावी उपाय किए हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 56 हुई, करीब 70 लाख आबादी प्रभावित
पासवान ने कहा, 'मैंने 1987 के बाद से ऐसा नहीं देखा. बहुत खराब स्थिति है. सरकार लोगों को मदद पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है. यह स्वाभाविक बात है कि इस बड़े पैमाने पर आई बाढ़ के कारण लोग परेशान हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा है कि बिहार को सभी मदद दी जा रही है.'
VIDEO : बिहार में बाढ़ की विनाशलीला
पासवान ने विपक्षी दल आरजेडी की राहत प्रयासों को लेकर की जा रही आलोचना को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि क्या आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को स्थिति पहले से ही मालूम थी. पासवान ने कहा कि लालू ने अपनी पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान लगभग हर साल राज्य में आने वाली बाढ़ से निबटने के लिए कुछ नहीं किया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं