लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) का आज जन्मदिन है. आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई संदेश दिया है. जन्मदिन को लेकर तेजस्वी यादव की बधाई पर सवाल किए जाने पर चिराग पासवान ने धन्यवाद किया. चिराग ने पिता रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा, "पहला ऐसा जन्मदिन है जब पापा साथ नहीं हैं, उनको बहुत मिस यानी याद कर रहा हूं. बस उनका आशीर्वाद हमेशा बने रहे." जिन लोगों ने भी जन्मदिन पर बधाई दी है, उन सभी का धन्यवाद.
लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन पर पटना के पटन देवी मंदिर में पूजा भी की. बिहार के चुनावी हलचल के बीच और और पिता राम विलास पासवान को खोने के बाद आज चिराग अपने जन्मदिन के अवसर पर पटना के पटन देवी का दर्शन करने पहुंचे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बिहार: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन पर पटना के पटन देवी मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/lLtFcYtY98
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2020
चिराग पासवान ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर पिता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का पुराना वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मिस यू पापा... मैं आपके बिना अधूरा हूं... कुछ भी पहले जैसा नहीं होगा!"
Miss you papa...
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 30, 2020
I'm incomplete without you...
Nothing will ever be the same! pic.twitter.com/vDXsQVOuGe
बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग का दौर जारी है. चिराग पासवान ने कांग्रेस के 'डॉक्टर की डिग्री लाओ और नौकरी लेकर जाओ' वाले बयान पर कहा कि लंबे समय तक राज्य में कांग्रेस की सरकार रही. आज युवा अगर राज्य से पलायन कर रहे हैं तो कांग्रेस भी इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है. राष्ट्रीय जनता दल भी जिम्मेदार और जनता दल यूनाइटेड भी पूरी तरह से जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, सात निश्चय योजना में घोटाले सामने आ रहे हैं. कहीं न कहीं घोटाले में ये लोग शामिल हैं. अब ये लोग नौकरी के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं