विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2018

बिहार : भागलपुर में दो मंजिला मकान ढहा, मां की दबकर मौत, 20 दिन का बच्चा बचाया गया

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक में घटना की जानकारी के बाद आस पास के लोग इकठ्ठा हुए और मकान के मलबे से महिला एवं उसकी गोद में 20 दिन का बच्चा को बाहर निकला गया

बिहार : भागलपुर में दो मंजिला मकान ढहा, मां की दबकर मौत, 20 दिन का बच्चा बचाया गया
बिहार : भागलपुर में दो मंजिला मकान ढहा, मां की दबकर मौत, 20 दिन का बच्चा बचाया गया (प्रतीकात्मक फोटो)
  • बिहार के भागलपुर में एक दो मंजिला मकान अचानक से ढह गया.
  • एक महिला और उसका 20 दिन का बच्चा दब गया
  • बच्चे को मलवे से जिन्दा निकाल लिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में एक दो मंजिला मकान अचानक से ढह गया. इस हादसे में एक महिला और उसका 20 दिन का बच्चा दब गया. बच्चा को मलवे से जिन्दा निकाल लिया गया लेकिन महिला की मौत हो गई. भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक में घटना की जानकारी के बाद आस पास के लोग इकठ्ठा हुए और मकान के मलबे से महिला एवं उसकी गोद में 20 दिन का बच्चा को बाहर निकला गया जिसमें बच्चा जीवित पाया गया लेकिन बच्चे की मां 32 वर्षीया किरण देवी की मौत हो चुकी थी.

घाटकोपर इमारत हादसा : अब तक 17 की मौत, 28 जख्मी, हिरासत में हादसे का मुख्य आरोपी

बताया जाता है कि गोविंद शर्मा का दो मंजिला मकान था. इस मकान के बगल में एक भवन के निर्माण के लिए बिल्डरों द्वारा अंदर ग्राउंड मकान बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे जिसके कारण यह मकान कमजोर हो गया और देर रात अचानक देखते ही देखते धराशायी हो गया. लोगों का कहना है कि पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनाने की अनुमति भी नगर निगम से नहीं ली गई थी. इसी पर आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए महिला के शव के साथ सड़क जाम कर दिया.

VIDEO- मुंबई: भिवंडी में गिरी 3 मंजिला इमारत


वहीं घटना के बाद मौके पर तिलकामांझी थाना की पुलिस के सात एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर रेस्क्यू में लग गई है. पुलिस ने बताया कि गोविंद शर्मा मकान से कुछ आवाज निकली थी जिसको देखने बाहर निकले थे. इसी बीच मकान गिर गया जिसमें महिला की मौत हो गई बच्चे को बचा लिया गया है. गोविंद शर्मा के बयान पर मामला दर्ज किया गया है और मुआवजा देने की बात भी कही गई है.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com