प्रतीकात्मक तस्वीर
बेगूसराय:
देश में ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने में शामिल एक संदिग्ध को बिहार के बेगूसराय जिले में चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद इस व्यक्ति को मंझौल बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से रेलवे का एक नक्शा और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. यह व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है. लेकिन वह एक स्थानीय लड़की से शादी करने के बाद चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र में रह रहा था.
मिश्रा ने बताया कि जांच में एटीएस भी शामिल हो गई है. गौरतलब है कि आईएसआई सदस्य शमशुल होदा के साथ संपर्क रखने वाले तीन लोगों को हाल ही में गिरफ्तार किये जाने के बाद इंदौर पटना एक्सप्रेस के पिछले साल नवंबर से पटरी से उतरने सहित ट्रेन दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार तोड़ फोड़ के पहलू प्रकाश में आए थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं