विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2021

बिहार : संदिग्ध टिफिन बम से 7 साल के मासूम की मौत, एक हफ्ते में दूसरी वारदात

बच्चे चंपा नदी के दरगाह घाट पर खेल रहे थे और पास के कूड़े के ढेर में नया टिफिन बॉक्स देखकर सात साल के अमृत दास ने उठा लिया. अमृत ने जैसे ही उसे उठाया, डिब्बा फट गया.

बिहार : संदिग्ध टिफिन बम से 7 साल के मासूम की मौत, एक हफ्ते में दूसरी वारदात
अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
पटना:

बिहार के भागलपुर इलाके में एक हफ्ते के अंदर सिलसिलेवार विस्फोटों में दो लोगों की मौत हो गई जिनमें एक सात साल का बच्चा भी शामिल था. धमाकों से सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाके में तनाव पैदा हो गया है. अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. धमाका मकदूम शाह दरगाह के पास हुआ है.

बच्चे चंपा नदी के दरगाह घाट पर खेल रहे थे और पास के कूड़े के ढेर में नया टिफिन बॉक्स देखकर सात साल के अमृत दास ने उठा लिया. अमृत ने जैसे ही उसे उठाया, डिब्बा फट गया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने नाथनगर के इंस्पेक्टर मोहम्मद सज्जाद हुसैन के हवाले से लिखा है कि लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को कोई और टिफिन बॉक्स का ढूंढ़ने के लिए बुलाया गया. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मौके से दो जिंदा टिफिन बम बरामद किए गए हैं.

बिहार : पंचायत चुनाव में EVM तोड़कर मजिस्ट्रेट को पीटा, VIDEO आया सामने

पीटीआई ने रेलवे पुलिस डीएसपी विनय राम के हवाले से लिखा है कि 11 दिसंबर को रेल पटरियों के पास पड़े एक कार्टन को उठाते समय एक कचरा बीनने वाले को गंभीर चोटें आईं थी. विस्फोट की आवाज सुनकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

डीएसपी विनय राम का कहना है, 'मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है. फोरेंसिक विशेषज्ञों को लगाया गया है. इसके अलावा, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने उस क्षेत्र की जांच की जहां विस्फोट हुआ था.'

बिहार : दबंग ने दलित युवकों से लगवाई उठक-बैठक, थूक भी चटवाया

9 दिसंबर को मोमिन टोला इलाके में कच्चे बम के फटने से तीन बच्चे घायल हो गए थे.

सिलसिलेवार बम धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल है. भागलपुर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके में घर-घर जाकर जांच भी करेगी.

बिहार : दबंग ने दलित युवकों से लगवाई उठक-बैठक, आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagalpur Blast, Bihar Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com