विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2020

बिहार : कोरोना से 14 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,17,671 हुई

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 14 और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को 588 हो गयी.

बिहार : कोरोना से 14 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,17,671 हुई
प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना:

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 14 और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को 588 हो गयी. वहीं अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढकर 1,17,671 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से सारण में छह, बेगूसराय में चार, गया में दो तथा खगडिया एवं मधुबनी जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

बिहार में अब तक पटना में 116, गया में 42, भागलपुर में 41, मुंगेर एवं रोहतास में 28-28, नालंदा में 25, पूर्वी चंपारण में 23, मुजफ्फरपुर, सारण एवं वैशाली में 22-22, भोजपुर में 21, बेगूसराय में 17, दरभंगा में 15, पश्चिम चंपारण एवं समस्तीपुर में 15-15, सिवान में 13 मरीजों की मौत हो चुकी है. बिहार में बृहस्पतिवार शाम चार बजे से शुक्रवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,461 नए मामले सामने आए.

इन 2,461 नए मामलों में पटना जिले के 308, मुजफ्फरपुर के 161, पूर्वी चंपारण के 139, मधुबनी के 134, अररिया के 116, कटिहार, नालंदा एवं सारण के 103-103, बेगूसराय के 99, पूर्णिया के 96, पश्चिम चंपारण के 79, सहरसा के 75, भागलपुर के 70 मामले शामिल हैं. शेष मामले अन्य जिलों से हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक सामने आए मामलों में पटना जिला के 18,402, मुजफ्फरपुर के 5,033, भागलपुर के 4,631, पूर्वी चंपारण के 4,238, नालंदा के 4,190, कटिहार के 4,018, गया के 4,013, बेगूसराय के 4,603, रोहतास के 3,961, सारण के 3,765, मधुबनी के 3,690, पूर्णिया के 3,283 मामले शामिल हैं. बिहार में पिछले 24 घंटों के भीतर 1,12,422 नमूनों की जांच की गयी और 3678 मरीज ठीक हुए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com