विज्ञापन
This Article is From May 27, 2017

घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में फंसा शख्स, 3-3 दिन साथ रहने पर हुआ पत्नियों में समझौता

अरुण एक नर्सिंग होम चलाता है और उसकी शादी 1996 में हो चुकी थी और अब उसके बेटे और बेटियां भी जो कि काफी बड़े हो गए हैं. अरुण का चोरी-छिपे अफेयर दूसरी महिला के साथ चल रहा था और एक दिन उसने बिना बताए शादी कर ली.

घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में फंसा शख्स, 3-3 दिन साथ रहने पर हुआ पत्नियों में समझौता
प्रतीकात्मक फोटो
  • पहली पत्नी से शादी 1996 में हुई थी
  • दूसरी पत्नी ने भी दिखाए शादी के फोटो और वीडियो
  • दोनों पत्नियों के बीच पति के साथ 3-3 दिन साथ रहने का हुआ समझौता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाने में पुलिस को भी नहीं समझ आ रहा था कि वह क्या करे क्योंकि एक शख्स पर दो महिलाएं दावा कर रही थीं कि वह उनका पति है. इतना ही नहीं दोनों महिलाओं के दावों के पुख्ता सबूत थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरुण नाम के शख्स को लेकर यह झगड़ा चल रहा था. एक महिला ने बताया कि अरुण से उसकी शादी 1996 में हुई थी और उससे उनके बच्चे भी हैं. वहीं दूसरी महिला ने भी अरुण के साथ शादी के फोटो और वीडियो पुलिस को दिखाए. दूसरी महिला का कहना था कि उसे नहीं पता था कि अरुण पहले से ही शादी-शुदा है.

रिपोर्ट के मुताबिक अरुण एक नर्सिंग होम चलाता है और उसकी शादी 1996 में हो चुकी थी और अब उसके बेटे और बेटियां भी जो कि काफी बड़े हो गए हैं. अरुण का चोरी-छिपे अफेयर दूसरी महिला के साथ चल रहा था और एक दिन उसने बिना बताए शादी कर ली. अरुण जब दूसरी पत्नी के पास जाता तो पहली पत्नी को बताता कि वह काम से बाहर जा रहा है और यही बात वह दूसरी पत्नी को भी बताता जब वह अपनी पहली पत्नी के घर आता.

लेकिन धीरे-धीरे अब उस पर दोनों जगह शक होने लगा. एक दिन दोनों पत्नियां थाने में पहुंच गईं और पूरी बात बताई. पुलिस ने अरुण को थाने बुलाया और दोनों महिलाओं के सामने पूछताछ शुरू कर दी. पहले तो अरुण ने दूसरी पत्नी को पहचानने से ही इनकार कर दिया. लेकिन जब उस महिला ने कहा शादी के फोटो और वीडियो के आधार पर जेल भिजवाने की धमकी दी तो वह डर गया और पूरी बात कबूल कर ली.

अब पुलिस के सामने समस्या यह खड़ी हो गई कि वह अरुण को किसके साथ भेजे. थोड़ी देर बाद तू-तू मैं-मैं जब खत्म हो गई और कोई रास्ता न देख दोनों महिलाओं ने समझौता कर लिया. इस लिखित समझौते के मुताबिक हफ्ते में तीन दिन अरुण पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा. इस घटना के सामने आने के बाद कई हिंदी फिल्मों की कहानी याद गई. जिनमें अनिल कपूर की फिल्म घरवाली-बाहरवाली और गोविंदा की सैंडविच शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com