विज्ञापन

'विधर्मी की दीवानी बनोगी तो फ्रिज-सूटकेस में निवास पाओगी', रामनवमी पर लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठन की चेतावनी

Hajipur Ram Navami 2026: हाजीपुर में रामनवमी की शोभायात्रा या 'लव जिहाद' पर खुली चेतावनी? हिंदू पुत्र संगठन की रैली में 'सूटकेस और 35 टुकड़ों' वाले खौफनाक पोस्टरों ने सबको सन्न कर दिया. देखें ये चौंकाने वाली तस्वीरें और पूरी रिपोर्ट.

'विधर्मी की दीवानी बनोगी तो फ्रिज-सूटकेस में निवास पाओगी', रामनवमी पर लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठन की चेतावनी
हाजीपुर: रामनवमी पर 'सूटकेस' वाली चेतावनी! शोभायात्रा में ट्रंप और इजरायल के पोस्टर देख उड़े सबके होश
NDTV Reporter

Ram Navami 2026: बिहार के वैशाली जिले का मुख्यालय हाजीपुर शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर पूरी तरह राममय नजर आया, लेकिन यहां निकली एक शोभायात्रा ने अपनी 'अलग' तस्वीरों की वजह से पूरे प्रदेश का ध्यान खींच लिया. हिंदू पुत्र संगठन की ओर से निकाली गई इस भव्य यात्रा में आस्था के पारंपरिक रंगों के साथ-साथ कड़े सामाजिक संदेश और अंतरराष्ट्रीय राजनीति का अनोखा संगम देखने को मिला.

लव जिहाद पर 'खौफनाक' चेतावनी

शोभायात्रा में सबसे ज्यादा चर्चा उन पोस्टरों की रही जिनमें हिंदू लड़कियों को 'लव जिहाद' से बचने की नसीहत दी गई थी. पोस्टरों पर बेहद कड़े शब्दों में लिखा था- 'जो लव जिहाद में पड़ा, उसका कभी ड्रम तो कभी सूटकेस में 35 टुकड़ा मिला.' एक अन्य पोस्टर पर लिखा था- 'विधर्मी की दीवानी बनोगी तो सूटकेस और फ्रिज में निवास पाओगी.' संगठन के नेता राजीव ब्रह्मर्षि ने कहा कि उनके 18 हजार रजिस्टर्ड कार्यकर्ता इस संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए यात्रा में शामिल हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

रामजी की यात्रा में ट्रंप और इजरायल की एंट्री

हैरानी की बात यह रही कि इस धार्मिक जुलूस में अंतरराष्ट्रीय राजनीति के पोस्टर भी लहराए गए. प्रदर्शनकारियों के हाथों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली नेताओं की तस्वीरें थीं, जिन पर लिखा था- 'इजरायल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं.' संगठन का तर्क है कि वे आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में इजरायल का समर्थन कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

20 हजार लोगों की भीड़, पुलिस रही मुस्तैद

करीब 20 हजार लोगों की भीड़ और पारंपरिक हथियारों के प्रदर्शन के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. सुरक्षा के लिहाज से जिले के वरीय अधिकारी खुद जुलूस के साथ पैदल चल रहे थे ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.

ये भी पढ़ें:- अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- 'ब्रेक' लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com