विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2016

मध्य प्रदेश सरकार ने आधिकारिक जवाब में कहा, 'भूतों की वजह से हुई मौतें'

मध्य प्रदेश सरकार ने आधिकारिक जवाब में कहा, 'भूतों की वजह से हुई मौतें'
कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटल ने कहा, वह गृहमंत्री के बयान से स्तब्ध हैं...
  • गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सिहोर में कई मौतें भूतों के कारण हुईं
  • कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि अपने सवाल पर मिले जवाब से स्तब्ध
  • गृहमंत्री ने NDTV से कहा, "सरकार अंधविश्वासों में यकीन नहीं करती..."
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्य विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए आधिकारिक उत्तर में भी 'भूत-प्रेतों' ने प्रवेश कर लिया है।

राजधानी भोपाल से लगभग 40 किलोमीटर दूर सिहोर जिले में हुई आत्महत्याओं की घटनाओं पर एक विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कई मौतें भूतों के कारण हुईं। उन्होंने अपने लिखित उत्तर में कहा कि पिछले ढाई साल में वहां 400 से ज़्यादा आत्महत्याएं हुई हैं।

आत्महत्या के आंकड़ों की मांग करने वाले कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि वह इस बात से स्तब्ध रह गए कि मंत्री ने कुछ मौतों की वजह भूत, प्रेत और ऊपरी सायों को बताया।

शैलेंद्र पटेल ने कहा, "कुछ मौतों की वजह बहुत अजीब है... गृहमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की मौत भूतों और काले जादू की वजह से हुई... जब मैंने पलटकर उनसे सवाल किया कि क्या राज्य सरकार इन अंधविश्वासों में यकीन करती है, वह सदन में चुप खड़े रहे..."

एक ओर कांग्रेस विधायक गृहमंत्री के जवाब के चित्र लोगों को दिखा रहे हैं, जबकि रक्षात्मक रुख अपनाए गृहमंत्री ने NDTV से कहा, "राज्य सरकार ने नहीं कहा है कि लोग भूतों के कारण मरे हैं... जब किसी व्यक्ति की मौत होती है, उसके परिवार के लोगों के बयान रिकॉर्ड किए जाते हैं, और जो कुछ भी उन लोगों ने कहा, हमने अपने जवाब में सिर्फ वही दोहराया है... राज्य सरकार इस तरह के अंधविश्वासों में यकीन नहीं करती है..."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मध्य प्रदेश में भूत, मध्य प्रदेश, भूपेंद्र सिंह, भूत-प्रेत, काला जादू, अंधविश्वास, शैलेंद्र पटेल, Ghosts In Madhya Pradesh, MP Assembly, Suicides In Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com