भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Bhojpuri Actress Chandni Singh) अपने डांस और एक्टिंग की वजह से अकसर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन अब खबर आई है कि उन्होंने किराना भंडार खोल लिया है. बेशक आप इसे सुनकर चौंक सकते हैं. लेकिन यह रियल नहीं बल्कि रील लाइफ में हुआ है. भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandni Singh) ने गुजरात में अपनी नई फिल्म 'दीपक किराना भंडार' की शुटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में उनके नायक हैं सिंगर और एक्टर रितेश पांडे. इस फिल्म के निर्माता दीपक शाह हैं. फिल्म को धीरू यादव डायरेक्ट कर रहे हैं.
इस फिल्म को लेकर भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) चांदनी सिंह (Chandni Singh) काफी उत्साहित हैं. चांदनी सिंह कहती हैं कि 'यह फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ साथ रहस्य और रोमांच इसकी रीढ़ है जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे. जहां तक मुझे याद है यह पहली फिल्म होगी जो किसी किराना स्टोर को हाईलाईट करते हुए बन रही है.' निर्माता दीपक शाह की तारीफ करती हुए चांदनी सिंह कहती हैं, 'दीपक शाह जी की मैं दो फिल्मों की शूटिंग कर रही हूं 'दीपक किराना भंडार' के साथ साथ 'एमएलए दर्जी' की शूटिंग भी यहीं गुजरात में हो रही है. इन दोनों फिल्मों को धीरू यादव निर्देशित कर रहे हैं और दोनों फिल्मों में मेरे नायक रितेश पांडे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं