विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2020

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रॉकिंग अंदाज ने मचाई धूम, वायरल हुआ Video

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और  निरहुआ (Nirahua) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) जवानी के शहद ( Jawani Ke Shahad) ने धमाल मचा दिया है.

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रॉकिंग अंदाज ने मचाई धूम, वायरल हुआ Video
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) का धमाल
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. गाने का नाम 'जवानी के शहद' ( Jawani Ke Shahad) है. गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ (Nirahua) की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Song) के इस भोजपुरी सॉन्ग की खास बात यह है कि इसे पूरे तरह मॉर्डन लुक के साथ फिल्माया गया है. जोकि भोजपुरी सिनेमा में बहुत कम देखने को मिलता है.

कोरोनावायरस के कारण बीच पर नहीं जा सकीं अंकिता कुंअर, तो घर पर ही बिकिनी पहनकर करा लिया Photoshoot

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और  निरहुआ (Nirahua) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) जवानी के शहद ( Jawani Ke Shahad) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बीते महीने ही यह गाना रिलीज हुआ था. यह गाना 'रोमियो राजा' एलबम का है. गाने में निरहुआ और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. संदीप सजन ने इसके बोल लिखे हैं. जबकि मधुकर आनंद ने गाने में म्यूजिक दिया है.

Neha Kakkar ने ह्यूस्टन में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को यूं झूमाया, थ्रोबैक Video हुआ वायरल

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और  निरहुआ (Nirahua) के इस नए गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को वैसे भी भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन जोड़ी कहा जाता है. बता दें कि आम्रपाली दुबे ने यूपी के भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली. वर्ष 2015 में उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्डस (बीआईएफए) में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Dance, Amrapali Dubey Dance Video, Bhojpuri Song, Amrapali Dubey Bhojpuri Song, Amrapali Dubey Nirahua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com