विज्ञापन

Triumph स्‍पीड 400, Thruxton और Scrambler अब 350cc में, 'स्‍टाइल वही, अंदाज नया', क्‍या बदला और कीमत कितनी?

Triumph ने Speed 400, Scrambler 400, Thruxton 400 और अन्य मॉडल्स को नए इंजन और अपडेटेड कीमतों के साथ पेश किया है.

Triumph स्‍पीड 400, Thruxton और Scrambler अब 350cc में, 'स्‍टाइल वही, अंदाज नया', क्‍या बदला और कीमत कितनी?
Triumph ने 400 सीसी वाली बाइक्स को 350 सीसी में लॉन्‍च किया है

ब्रिटिश बाइक कंपनी Triumph Motorcycles ने अपनी 400cc बाइक रेंज को अपडेट करते हुए अब नए 350cc इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Speed 400, Scrambler 400, Thruxton 400 और अन्य मॉडल्स को नए इंजन और अपडेटेड कीमतों के साथ पेश किया है.

दरअसल, भारत में GST नियमों में बदलाव के बाद 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर कम टैक्स लगने लगा है. इसी को ध्यान में रखते हुए Triumph ने अपने 400cc मॉडल्स को 350cc इंजन के साथ अपडेट किया है. हालांकि, नाम अभी भी 400 ही रखा गया है, लेकिन अंदर का इंजन छोटा और थोड़ा अलग ट्यूनिंग के साथ आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Triumph Speed T4 की कीमत

Triumph Speed T4 अब ₹1.95 लाख की कीमत पर उपलब्ध है, जो इसे इस लाइनअप की सबसे सस्ती बाइक बनाती है. पहले इसमें 398cc इंजन मिलता था, लेकिन अब इसमें 349cc का single-cylinder इंजन दिया गया है. यह इंजन 29 HP की पावर और 31 Nm का टॉर्क देता है, जो पहले से थोड़ा कम है.

हालांकि पावर में हल्की कमी आई है, लेकिन कंपनी ने इसे ज्यादा स्मूद और डेली यूज के लिए बेहतर बनाया है. यानी यह बाइक नए राइडर्स के लिए ज्यादा आरामदायक बन गई है.

Triumph Speed 400 की कीमत

Triumph Speed 400 की कीमत अब ₹2.31 लाख हो गई है, जो पहले से करीब ₹7,000 सस्ती है. इसमें भी अब 349cc इंजन मिलता है, जिससे पावर 40 HP से घटकर 37 HP और टॉर्क 37.5 Nm से घटकर 32 Nm हो गया है.

हालांकि, अब इसका टार्क थोड़ा ऊंचे rpm पर मिलता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी स्मूद और कंट्रोल हो गई है. 
Scrambler 400: ऑफ-रोड के लिए बेहतर बैलेंस

Triumph Scrambler 400 की कीमत

Triumph Scrambler 400 की कीमत अब ₹2.59 लाख है, जो पहले से करीब ₹10,700 कम है. इसमें भी 349cc इंजन दिया गया है, जो 37 HP और 32 Nm टॉर्क देता है. इसमें लो एंड पावर थोड़ी कम हुई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Scrambler 400XC की कीमत

Triumph Scrambler 400XC की कीमत ₹2.98 लाख हो गई है, जो पहले से थोड़ी बढ़ी है. इसमें भी वही 349cc इंजन मिलता है, लेकिन इसमें एक्ट्रा ऑफ-रोड फीचर्स और मजबूत हार्डवेयर दिया गया है.

ये भी पढ़ें - Mahindra Thar और Scorpio सभी हो रही हैं महंगी! इस दिन से पहले खरीद बता सकते हैं हज़ारों

Thruxton 400 की कीमत

Triumph Thruxton 400 की कीमत अब ₹2.65 लाख है, जो पहले से लगभग ₹11,000 कम है. इसमें 349cc इंजन दिया गया है, जो 40 HP और 32 Nm टॉर्क देता है. हालांकि टॉर्क थोड़ा कम हुआ है, लेकिन यह अभी भी इस पूरी रेंज की सबसे पावरफुल बाइक बनी हुई है.

बता दें, नई 350cc रेंज में पावर थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन बाइक्स अब ज्यादा स्मूद और प्रैक्टिकल हो गई हैं. साथ ही कीमतों में भी कमी आई है, जिससे ये बाइक्स ज्यादा लोगों के लिए अफॉर्डेबल बन गई हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com