विज्ञापन

Tesla ने भारत में लॉन्च की 6-सीटर Model Y, बड़ी फैमिली के लिए बनी परफेक्ट इलेक्ट्रिक कार

Tesla के इस लॉन्च से साफ है कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का भविष्य मजबूत होता जा रहा है. सरकार भी EV को बढ़ावा दे रही है और लोग भी अब पेट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं.

Tesla ने भारत में लॉन्च की 6-सीटर Model Y, बड़ी फैमिली के लिए बनी परफेक्ट इलेक्ट्रिक कार
Tesla की 6-सीटर SUV ने मचाया धमाल

Tesla ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y का नया 6-सीटर वेरिएंट इंडिया में लॉन्च कर दिया है. इस नए 6-सीटर Model Y की कीमत लगभग 62 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में रखती है, जहां पहले से ही कई लग्जरी ब्रांड्स मौजूद हैं. 6-सीटर कॉन्फिगरेशन का मतलब है कि इसमें ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट मिलेगा, खासकर उन परिवारों के लिए जो बड़ी और आरामदायक गाड़ी चाहते हैं. SUV Tesla Model Y के इस वेरिएंट को 22 अप्रैल को लॉन्च किया गया. 

बता दें, Tesla पहले से ही अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए जानी जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Model Y मॉडल

अब तक Model Y एक 5-सीटर के रूप में ज्यादा जाना जाता था, लेकिन 6-सीटर वर्जन आने से यह खासकर बड़े परिवारों और प्रीमियम ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. इससे भारतीय EV मार्केट में कंपटीशन भी बढ़ेगा.

Tesla के लिए क्यों है खास?

Tesla के लिए भारत एक बड़ा बाजार है. लंबे समय से कंपनी भारत में एंट्री की योजना बना रही थी, और अब धीरे-धीरे अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है. Model Y कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है, इसलिए इसका नया वेरिएंट लॉन्च करना एक स्ट्रैटेजिक कदम माना जा रहा है. इससे Tesla भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझकर अपने प्रोडक्ट्स को एडजस्ट कर सकती है.

पुराने क्लासिक लुक में आएगी नई Jaguar EV!  सितंबर 2026 में होगा बड़ा धमाका

6-सीटर Model Y में क्या है खास?

इस नए 6-सीटर Model Y में ग्राहकों को ज्यादा स्पेस, आराम और एडवांस टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा. यह गाड़ी उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं लेकिन साथ ही ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी भी चाहते हैं. Tesla की गाड़ियों में मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स जैसे ऑटो-पायलट, बड़ा टचस्क्रीन और सॉफ्टवेयर अपडेट्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

EV मार्केट का भविष्य

Tesla के इस लॉन्च से साफ है कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का भविष्य मजबूत होता जा रहा है. सरकार भी EV को बढ़ावा दे रही है और लोग भी अब पेट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं. आने वाले समय में और भी नई टेक्नोलॉजी और बेहतर बैटरी के साथ EV मार्केट तेजी से आगे बढ़ेगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com