Electric Vehicles India: मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान के बीच जंग चरम पर है. इस बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है. अगर ये स्थिति लंबे समय तक चलती है तो फिर देश में आम लोगों का बजट बिगड़ सकता है. महंगे तेल को देखते हुए कई लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल पर शिफ्ट हो सकते हैं. साल 2026 में कई धमाकेदार नई ईवी गाड़ियां लॉन्च हुईं हैं, जो ग्राहकों की पहली पंसद बन सकती हैं.

Electric Vehicles India
महिंद्रा XEV 9e
अगर आपको ऐसी कार चाहिए जो तकनीक के साथ-साथ अपनी जानदार बॉडी के लिए भी फेमस हो, तो महिंद्रा की यह कार आपके लिए है. अपनी दमदार बैटरी के साथ यह कार आसानी से 450-500 किमी का सफर तय करती है. इसकी खासियत है ट्रिपल स्क्रीन सेटअप. इतना ही नहीं यह गाड़ी 0 से 100 की रफ्तार पलक झपकते ही पकड़ लेती है. इसकी डिजाइन इतनी शार्प है कि सड़क पर हर कोई मुड़कर देखेगा.

Electric Vehicles India
मारुति सुजुकी ई-विटारा
मारुति ने साल 2026 की शुरुआत में ईवी सेगमेंट में अपनी एंट्री कर ली है. ई-विटारा सिर्फ एक कार नहीं बल्कि ग्राहकों का भरोसा है. इसमें 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है. खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी खास बनाता है. साथ ही, इसका डैशबोर्ड पूरी तरह से डिजिटल है.

Electric Vehicles India
टाटा पंच ईवी
देश की सबसे सेफ माइक्रो-एसयूवी अब इलेक्ट्रिक अवतार में भी धूम मचा रही है. यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बजट में दमदार ईवी चाहते हैं. पंच ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें लॉन्ग रेंज मॉडल करीब 421 किमी की रेंज देता है. वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और सनरूफ जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम फील देते हैं.

Electric Vehicles India
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर
टोयोटा और मारुति की पार्टनरशिप का यह नया चमत्कार है. जापानी तकनीक और शानदार मजबूती का मेल है यह कार. रेंज के लिए यह कार भी 400-500 किमी के बीच की बेहतरीन रेंज ऑफर करती है. खास फीचर्स के लिए टोयोटा की यह ईवी अपने स्मूथ सस्पेंशन और केबिन कंफर्ट के लिए जानी जाती है. इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स और फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं