विज्ञापन

महिंद्रा ने गाड़ियों के दाम 2.7 फीसदी बढ़ाए, 10 जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें

SUV की कीमतों में औसतन 2.7% की बढ़ोतरी होगी, जबकि कमर्शियल गाड़ियों की रेंज में औसतन 2% की बढ़ोतरी होगी. कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी. 

महिंद्रा ने गाड़ियों के दाम 2.7 फीसदी बढ़ाए, 10 जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें
महिंद्रा कार (IANS)

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं. इस बात की जानकारी बुधवार (8 जुलाई) को कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है. कंपनी की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कंपनी अपनी SUV गाड़ियां और कमर्शियल गाड़ियों के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. कंपनी की ओर वाहनों की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की गई है. इसमें अपडेट मॉडलों में और वेरिएंड के मुताभिक अलग-अलग कीमत होगी. कंपनी ने इसे लागू करने की तारीख भी तय कर दी है. रिलीज में बताया गया है कि नई कीमतें 10 जुलाई से लागू होगी.

महिंद्रा ने क्यों बढ़ाई गाड़ियों की कीमत

महिंद्रा कंपनी की ओर से बताया गया है कि रॉ मटेरियल यानी गाड़ियां बनाने में लगने वाले सामानों की लागत बढ़ गए हैं. इनकी कीमत बढ़ने के चलते कंपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाई गई हैं. इसके तहत कंपनी ने अपनी SUV और कमर्शियल गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है.

SUV पर 2.7 और कमर्शियल गाड़ियों पर 2 प्रतिशत बढ़ी कीमत

कंपनी ने बताया कि उसकी SUV गाड़ियों की कीमतों में औसतन 2.7% की बढ़ोतरी होगी, जबकि कमर्शियल गाड़ियों की रेंज में औसतन 2% की बढ़ोतरी होगी. कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी. 

कंपनी ने कहा, 'रॉ मटीरियल की लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है.' बता दें कि अप्रैल और जून में कीमतों में बदलाव के बाद, मौजूदा वित्त वर्ष में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने तीसरी बार कीमतें बढ़ाई हैं.

यह भी पढ़ेंः 

4 साल में 32,000 EV चार्जिंग स्‍टेशन बनेंगे, दिल्‍ली में मेट्रो पार्किंग ही नहीं, इन जगहों पर भी चार्ज कर सकेंगे कार

E20 ईंधन से एक्सीलरेशन तो बढ़ता है लेकिन माइलेज कुछ कम जरूर होता है... NDTV से बोले हरदीप पुरी

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Mahindra Car Price Hike, Mahindra SUV Price Hike, Anand Mahindra, Mahindra And Mahindra, Auto News
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com