विज्ञापन

पेट्रोल के महंगे दाम से हमेशा के लिए छुट्टी! 3 जून को आ रही है सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली Bike

Hero MotoCorp 3 जून को नई दिल्ली में भारत की पहली 100 प्रतिशत इथेनॉल (E100) से चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रहा है. नितिन गडकरी की मौजूदगी में होने वाले इस बड़े धमाके, संभावित Splendor/HF Deluxe प्लेटफॉर्म और इसके फायदों की पूरी डिटेल यहां जानिए.

पेट्रोल के महंगे दाम से हमेशा के लिए छुट्टी! 3 जून को आ रही है सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली Bike
इथेनॉल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले काफी कम होती है जिसके चलते इस बाइक को चलाने का रोज का खर्च बहुत कम हो जाएगा.

अगर आप भी पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों से परेशान हो चुके हैं और कोई ऐसा रास्ता ढूंढ रहे थे जिससे आपका रोज के सफर का खर्च आधा हो जाए, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है. भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero 3 जून को भारत की पहली 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह बाइक न सिर्फ पर्यावरण को साफ रखेगी बल्कि आपकी जेब पर पड़ने वाले पेट्रोल के भारी-भरकम बोझ को भी हमेशा के लिए खत्म कर देगी.

Hero Motocorp 3 जून को देश की राजधानी नई दिल्ली में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल को पेश करेगी. इस ऐतिहासिक और बड़े मौके पर देश के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी खास तौर पर मौजूद रहेंगे. सरकार की तरफ से मिल रहे इस बड़े सपोर्ट से साफ है कि यह बाइक भारतीय ऑटो बाजार का भविष्य बदलने की ताकत रखती है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है 100 प्रतिशत इथेनॉल (E100) ?

यह नई मोटरसाइकिल भारत की पहली ऐसी टू-व्हीलर होने की उम्मीद है जो 100 प्रतिशत इथेनॉल (E100) पर पूरी तरह चलने में सक्षम होगी. अभी तक भारत की सड़कों पर दौड़ने वाली ज्यादातर गाड़ियां E20 फ्यूल के अनुकूल हैं जिसमें सिर्फ 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है. लेकिन हीरो की यह नई तकनीक सीधे तौर पर 100 प्रतिशत इथेनॉल का इस्तेमाल करेगी. सरकार लगातार ऑटो कंपनियों को ऐसे वाहन बनाने के लिए बढ़ावा दे रही है ताकि विदेशों से महंगे कच्चे तेल के आयात को कम किया जा सके और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके.

EV खरीदने का है प्लान? 'बैटरी रेंट' पर लाएं और लाखों रुपये बचाएं! जानिए कैसे

Splendor या HF Deluxe के अवतार में एंट्री

हालांकि कंपनी ने अभी तक इस नई मोटरसाइकिल के नाम और इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाइक भारत की सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर 'स्प्लेंडर' या 'एचएफ डीलक्स' के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है. अगर हीरो मोटोकॉर्प अपनी इस नई तकनीक को स्प्लेंडर या एचएफ डीलक्स जैसे कम्यूटर सेगमेंट बाइक्स में लाता है तो इसका सीधा फायदा देश के करोड़ों मिडिल क्लास परिवारों और ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को मिलेगा. इथेनॉल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले काफी कम होती है जिसके चलते इस बाइक को चलाने का रोज का खर्च बहुत कम हो जाएगा. 

Suzuki Motorcycles इंडिया अपनी सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 (Suzuki Gixxer SF 250) बेचती है जो सिर्फ E85 फ्यूल यानी 85 प्रतिशत इथेनॉल मिक्स को सपोर्ट करती है. वहीं, होंडा ने कुछ समय पहले अपनी CB300F का फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल पेश किया था लेकिन बाद में उसे मार्केट से हटा लिया गया था. ऐसे में हीरो मोटोकॉर्प 100 प्रतिशत इथेनॉल वाली प्योर E100 बाइक लाकर इस पूरे सेगमेंट में अकेले राज करने की तैयारी में है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com