विज्ञापन
राजन कुमार

राजन कुमार

Follow

राजन कुमार, नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के  स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में प्रोफेसर हैं.उन्होंने मास्टर्स और पीएचडी की पढ़ाई भी इसी स्कूल से की है. वो जेएनयू में 2006 से पढ़ा रहे हैं. उन्होंने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ केंटकी में रिसर्च मेथड्स और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर विशेष अध्ययन किया है. वहां उन्होंने 2004–2005 के दौरान टीचिंग असिस्टेंट के रूप में पढ़ाया भी है. प्रो. कुमार ने जेएनयू में 30 से अधिक पीएचडी शोध प्रबंधों और करीब 35 एमफिल शोध कार्यों का निर्देशन किया है. वे कई किताबों के लेखक और सहलेखक रहे हैं. उनके शोध आधारित लेख कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं. वो अंतरराष्ट्रीय राजनीति के सिद्धांत, भारत की विदेश नीति, बहुपक्षवाद और ग्लोबल साउथ की राजनीति, रूस और मध्य एशिया की राजनीति के विशेषज्ञ हैं. प्रोफेसर कुमार के लेख एनडीटीवी समेत इंडियन एक्सप्रेस, बीबीसी, रशिया टुडे और अल जजीरा पर प्रकाशित होते रहते हैं.