Virgo Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: स्थितियों को व्यवस्थित करने में मुश्किल अनुभव कर रहे हैं. बार-बार किसी न किसी परेशानी के आने से परिवार का माहौल अशांत और तनावग्रस्त हो सकता है. विचारों में भी उथल-पुथल बनी हुई है. इस समय किसी भी कार्य को करने में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो रहा है. संपत्ति के मामले में अन्य करीबी संबंधियों के दावे समस्या को और बढ़ा सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों रिश्ते को उलझा सकती हैं. इस समय सामने वाला व्यक्ति दूर हो सकता है. इन सब परिस्थितियों के बीच स्वयं को शांत और संयमित रखना मुश्किल हो रहा है.
व्यवसायिक/ Professional:
किसी सहयोगी के आगे पीछे डोलते रहने के कारण व्यर्थ की अफवाहें उड़ सकती है. सामने वाले को मना करने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा है. इस स्थिति में कार्यस्थल से अनुपस्थित होकर इन अफवाहों से दूर जाने का प्रयास कर सकते हैं. रुके हुए कार्य में गति आ सकती है. किसी पुरानी योजना पर पुनः विश्लेषण हो सकता है. उस योजना में हुई गलतियों को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ सकता है. इस स्थिति में अपनी गलतियां का इल्जाम किसी अन्य व्यक्ति पर ना लगाएं. अपनी गलतियों को स्वीकार करें.
स्वास्थ्य/Health:
बुरे व्यसनों से दूर रहे. इस आदत से धन और स्वास्थ्य दोनों का नुकसान हो सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी से ऐसा कोई वादा ना करें, जिसके कारण पैसों की व्यवस्था करनी पड़े.
रिश्ते/Relationship:
परिवार में महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर तनातनी होने से माहौल में तनाव बढ़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं