विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: मेहनत के मुताबिक मिलेगा उचित परिणाम, पुनः व्यवसाय करने पर कर सकते हैं विचार

Libra Tarot Card Horoscope 12 September: The High Priestess की ऊर्जा जीवन में आत्म चिंतन और ध्यान को अपनाने का प्रयास, आर्थिक स्थिति में कमी के चलते धैर्य और संयम बनाए रखने की कोशिश और स्वयं को अपडेट रखने के प्रयास की जरूरत की बात लेकर आ सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal: मेहनत के मुताबिक मिलेगा उचित परिणाम, पुनः व्यवसाय करने पर कर सकते हैं विचार
तुला राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: कुछ समय आत्मचिंतन और ध्यान में बिता सकते है. इससे सुकून और शांति प्राप्त होगी. भावनाओं में बहकर बिना सोचे समझे किसी से कोई वादा न करें. घबराने की जगह उनके समाधान खोजने का प्रयास करें. निजी कार्यों की वजह से परिवार के कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को टालना पड़ सकता है. बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें. आवश्यकता पड़ने पर उनके कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. सरकारी नौकरी में आए नए अधिकारी के कारण कार्य भार बढ़ सकता है. मेहनत के मुताबिक उचित परिणाम प्राप्त हो सकता है. नई मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. स्वयं को अपडेट बनाए रखने का प्रयास करें. नौकरी में कुछ बड़े परिवर्तन होने से सभी लोग थोड़े परेशानी अनुभव कर सकते हैं. कुछ पुराने संपर्कों के साथ पुनः व्यवसाय करने पर विचार कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

भारी और गरिष्ठ भोजन से परहेज करें.अपने दिनचर्या और गतिविधियों को व्यवस्थित बनाने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

इस समय व्यवसाय में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. लालच में पड़कर किसी गलत अनुबंध पर हस्ताक्षर न करें. 

रिश्ते/Relationship:

परेशानी में परिवार के सभी सदस्यों का साथ रहना समस्या के समाधान में सहयोग सहयोग कर सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com