Cancer Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: परिवार के किसी सदस्य से मित्रता के चलते पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति की दखलअंदाजी पारिवारिक मामलों में बढ़ सकती है. इस स्थिति में सावधान रहने की आवश्यकता है. सामने वाले की मंशा जानने का प्रयास करें. आर्थिक मामलों से संबंधित किसी भी जानकारी को बाहरी व्यक्ति के साथ साझा ना करें. बच्चों और महिलाओं को अजनबियों से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाने दे. किसी पर विश्वास कर बच्चों को उनके साथ कहीं जाने की इजाजत न दे, तो चाहे वह आपके पुराने परिचित ही क्यों ना हो.
व्यवसायिक/ Professional:
नौकरी में बढ़ती राजनीति के चलते किसी बड़ी परियोजना से बाहर जा सकते है. इस स्थिति में नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते है. नई नौकरी का प्रस्ताव दिलचस्प हो सकता है. लेकिन शर्तों को ध्यान से पढ़ें. लालच में आकर किसी भी कार्य को सहमति न दें. व्यवसाय में नए अनुबंधों पर सहमति देने से पूर्व उसकी सभी शर्तों और नियमों को अच्छे से पढ़ ले. किसी भी तरह का संदेह होने पर सहमति को टाला जा सकता है. नौकरी में प्राप्त जिम्मेदारी को अच्छी तरह से पूरा कर अपनी योग्यता सिद्ध कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:
नींद ना आने के कारण दिमागी परेशानी हो सकती है. सोते समय हल्का संगीत या कोई शांत गतिविधि मन को स्थिर कर सकती है. रात को सोते समय सीमित मात्रा में पानी पिए.
आर्थिक स्थिति/Finance:
नौकरी या व्यवसाय में टैक्स चोरी ना करें. किसी को उधार देने से पूर्व अपनी क्षमता का ध्यान रखें.
रिश्ते/Relationship:
अनैतिक सम्बन्धों के चलते छवि बिगाड़ सकती है. जीवन साथी से रिश्ते में तनाव आ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं