Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी. आपके ज्ञान और बुद्धि के बल पर आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी.आज किए गए कार्यों से आपका समाज में बेहतर नाम होगा.आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज आप एक बेहतर एडवाइजर और कंसल्टेंट की तरह कार्य करेंगे.आपके द्वारा दिए गए वक्तव्य से लोग प्रभावित होंगे. आपके नेतृत्व में आज टीम बेहतर कार्य करेगी.किसी भी मीटिंग में आपकी बात काफी प्रभावी रहेगी.आज आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन में कामयाबी मिलेगी.आपको प्रमोशन दिया जा सकता है. आपकी ज्ञान की वजह से उच्च अधिकारी आपके साथ किसी गंभीर मसले पर कंसर्ट करेंगे.आज आपका प्रमोशन हो सकता है. किसी अधीनस्थ कर्मचारी या साथियों को गलत ना बोले. अपने कार्य पर फोकस करें. अधिकारियों के साथ बहस और विवाद करने से बचें. व्यवसाय में आज आपके ब्रांड पर कार्य करने का समय है. नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर है. ऑनलाइन बिजनेस,सोशल मीडिया से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी. आज झूठ धोखाधड़ी और गड़बड़ी से संबंधित कार्यों से दूर रहे
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति साधारण से बेहतर होगी.धन आगमन के स्रोत बनेंगे.धार्मिक कार्यों के अलावा बच्चों की शिक्षा, स्कूल की फीस और किसी पुराने उधार में धन खर्च होने की संभावना है. ईमानदारी से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी. सोना, प्रॉपर्टी और धर्म से संबंधित चीजों में इन्वेस्टमेंट करने पर आज लाभ की स्थिति बनेगी.एफडी, सरकारी बॉन्ड और एजुकेशन सेक्टर में निवेश कर सकते हैं.जुआ सट्टा और किसी भी प्रकार के इलीगल मनी से दूर रहे.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्यार एवं वैवाहिक जीवन में रिश्तों में सम्मान और भरोसा बढ़ेगा. आज पार्टनर को बात-बात पर ना रोके. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. सिंगल जातकों का किसी योग्य पढ़े-लिखे व्यक्ति के साथ अट्रैक्शन हो सकता है. विवाह से संबंधित बातचीत बन सकती है. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हों.अपने ज्ञान और अनुभव का घमंड ना दिखाएं अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं. किसी पार्टी या बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएं.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन
आज का उपाय : आज अपनी जेब में अथवा पर्स में पीली सरसों के कुछ दाने एवं हल्दी की गांठ रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं