विज्ञापन

मूलांक 6 राशिफल : आज फाइनेंसियल कंडीशन होगी मजबूत, रोमांस और आकर्षण में होगी वृद्धि!

आज के दिन का अंक है 3 है, जो बृहस्पति के साथ शुक्र की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपकी सुख-सुविधा और प्रेम-प्रसंग में वृद्धि होगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 6 राशिफल : आज फाइनेंसियल कंडीशन होगी मजबूत, रोमांस और आकर्षण में होगी वृद्धि!

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज के दिन आपके लिए लोगों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा. नए-नए लोगों से व्यावसायिक लाभ होंगे. समाज में आज आप चर्चा के केंद्र में होंगे. लोग आज आपके बिजनेस आइडिया से आकर्षित होंगे. आज आपको थोड़ा कंफर्ट जोन से बाहर निकाल कर प्रयास करना होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपके द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन से सहमत होकर आपको लाभान्वित करेंगे. मॉडलिंग, एंटरटेनमेंट, फिल्म जगत, समाज सेवा आदि सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक है. कोई नई लाभदायक डील आपके सामने से मिल सकती है. आज आपकी पर्सनालिटी से प्रभावित होकर आपके रुके हुए कार्य आसानी से शुरू हो जाएंगे. ऑफिस में आज हर आदमी आपकी प्रशंसा करेगा. उच्च अधिकारियों से आपको नवीन जिम्मेदारी अथवा प्रमोशन मिलने के योग है. अवसर को पहचान कर सही समय पर उसे कैच करें.

Finance / फाइनेंस: आज के दिन आपकी वित्तीय स्थिति बहुत शानदार रहेगी. आमदनी के साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी. घर के इंटीरियर और लग्जरी आइटम्स की खरीद में पैसा खर्च होगा. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन ठीक है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का प्लान करें. आज आपके व्यापार का प्रमोशन आपके लिए लाभ के दरवाजे खोलेगा. नए वाहन को खरीदने का योग बन रहा है. परिवार में रिश्तेदारों एवं मित्रों के आगमन से भी खर्च होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी लव लाइफ सबसे ज्यादा शानदार रहेगी. आपके मन में पार्टनर के प्रति रोमांस और अट्रैक्शन बढ़ेगा. लंबी और रोमांटिक बातचीत आप लोगों के संबंध को और मजबूत करेगी. पहले से चला आ रहा आपसी विवाद आज सुलझ सकता है. समाज में लोगों का आकर्षण आपके प्रति अधिक होगा. जो लोग अभी तक सिंगल है उनके लिए नई प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं. घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, साथ ही घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky Color / शुभ रंग : नीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com