Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज का दिन आपके अंदर आत्मविश्वास और नेतृत्व को विकसित करेगा. आज का दिन किसी भी नई योजना को शुरू करना, नया व्यापार या सामाजिक रूप से सक्रिय रहने के लिए बहुत शानदार है. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन देते समय आपका आत्मविश्वास आपको जीत दिलाएगा. आपके मन में नए आइडिया आएंगे. रुके हुए पुराने कार्य आज आगे बढ़ सकते हैं. लोग आकर्षित होकर आपकी सलाह मानेंगे. अचानक आपका संपर्क किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकता है जो आपके करियर में आपको लाभान्वित करेगा. आज आपको सबको अपने साथ लेकर नेतृत्व की भूमिका में रहना चाहिए. अहंकार की भावना आपके दिन को खराब कर सकती है.
Finance / फाइनेंस: हर्ष धन आगमन का अच्छा योग है. साथ ही घरेलू आवश्यक चीजों पर बड़ा धन खर्च हो सकता है. व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. पहले से किसी रुकी हुई डील से आज आपको धन लाभ हो सकता है. सामाजिक रूप से अपनी लग्जीरियस और दिखावे पर आपको आज खर्च करना पड़ सकता है. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से आपका खर्च बढ़ सकता है. आज के दिन इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट प्लान आपको भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है. अपने व्यवसाय की प्रमोशन पर आपका खर्च बढ़ेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका आकर्षण काफी हाई होगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपके साथ जुड़ने का प्रयास करेंगे. जीवनसाथी अथवा पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें. पुरानी बातों को इग्नोर करें. बातचीत के दौरान ईगो ना आने दे. सिंगल जातकों के लिए आज कोई नया कनेक्शन बन सकता है. किसी मित्र के माध्यम से आज आपकी लव स्टोरी शुरू हो सकती है. घर में किसी विवाद का समाधान आपके द्वारा किया जाएगा. बात करते समय अपनी टोन थोड़ी सॉफ्ट रखें. आंखों की समस्या और एसिडिटी के साथ मानसिक थकान आपको परेशान कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : पीला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं