Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज लोग आपकी तरफ आसानी से आकर्षित होंगे. आपसे बात करके उन्हें आपके साथ अच्छी बॉन्डिंग महसूस होगी. आज आपको किसी व्यक्ति के साथ ज्यादा अटैचमेंट हो सकता है. आपका ध्यान रिलेशनशिप और कंफर्ट पर रहेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आप शानदार तरीके से अपना प्रेजेंटेशन देंगे. आपका नेचर काफी डिप्लोमेटिक रहेगा. आपके बॉस आपकी पर्सनालिटी से प्रभावित होंगे. आज आपके दिमाग में बिजनेस रिलेटेड शानदार आईडिया आएंगे. अब आपको एक टीम के रूप में कार्य करने से शानदार सफलता हासिल होगी. आज आपको महिलाओं का विशेष सपोर्ट प्राप्त होगा. पार्टनरशिप व्यवसाय में आज महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. ओवर एक्साइटमेंट में कोई कमिटमेंट ना करें. ज्यादा लग्जीरियस का दिखावा आपको नुकसान कर सकता है.
Finance / फाइनेंस: व्यापार से आज आपको बड़ा धन लाभ होने की संभावना है. कोई बड़ा पेमेंट जो बिजनेस में फंसा हुआ था, आपको मिल सकता है. पारिवारिक व्यवसाय में आज बढ़ोतरी और सफलता के योग है. आप अपने कंफर्ट और लग्जीरियस के ऊपर खर्च कर सकते हैं. भावुकता में आकर कोई बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन ना लें. आज पारिवारिक सदस्यों के ऊपर भी खर्च कर सकते हैं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज सिंगल जातकों का कोई मजबूत आकर्षक हो सकता है. आपके विचार मजबूत कनेक्शन बना सकते हैं. आपके बीच में बातचीत काफी रोमांटिक रहेगी. पार्टनर के साथ संबंधों में गहराई और नजदीकियां बढ़ेंगी. वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ाने के योग है. जीवन साथी के साथ किसी रोमांटिक यात्रा या पिकनिक पर जाने का प्लान करें. ओवर अटैचमेंट आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. आज आपके ऊपर आलस थोड़ा हावी रह सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : लाल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं