विज्ञापन
This Article is From May 22, 2016

कोई भी असफलता स्थायी नहीं होती, सिद्धांतों पर अडिग रहें : सोनिया गांधी

कोई भी असफलता स्थायी नहीं होती, सिद्धांतों पर अडिग रहें : सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल चुनाव में मिली करारी हार के बाद बीजेपी जहां कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रही है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कोई भी असफलता स्थायी नहीं होती, सिद्धांतों पर बने रहें। अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधन में सोनिया ने कहा कि मूल सिद्धांतों को ताक पर रखकर पाई गई सफलता ज़्यादा दिन नहीं टिकती, लेकिन अगर सिद्धांतों पर अडिग रहा जाए तो कोई भी असफलता स्थायी नहीं होती।

सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना होगा
सामाजिक सद्भाव की वकालत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमें सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देकर और उसे मजबूत कर भारतीय सरजमीं पर गिरे राजीव के खून के एक-एक कतरे का मोल चुकाना है। सोनिया ने कहा, हमें सादगी, आधुनिकता, सद्भाव और संवेदनशीलता के उनके मूल्यों का पालन करना होगा। वह उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तभी हम कह सकेंगे कि राजीव हम सब में हैं।

युवाओं को मताधिकार दिलाने, पंचायतों को अधिकार दिलाने और दूरसंचार एवं संचार के क्षेत्र में क्रांति लाने जैसे योगदानों के लिए दिवंगत प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने देश के विकास की प्रक्रिया में युवाओं और समाज के वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की।
(इनपुट्स भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोनिया गांधी, राजीव गांधी, कांग्रेस, चार राज्यों में हार, Sonia Gandhi, Rajiv Gandhi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com