विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2016

दलितों पर हमलों की घटनाएं धब्बा है : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान

दलितों पर हमलों की घटनाएं धब्बा है : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान
बीजेपी अध्यक्ष के साथ रामविलास पासवान और चिराग पासवान
  • राजनीतिक कारणों से विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रहा है
  • हम सभी को इस पर सोचने के लिए साथ आना चाहिए कि कैसे ऐसी घटनाएं रुके
  • संयुक्त संसदीय दल भेजने की विपक्ष की मांग से इंसाफ में देरी होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: गुजरात में दलितों पिटाई के मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए भाजपा सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने इस घटना को ‘धब्बा’ बताया और इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की।

अपने सांसद बेटे चिराग पासवान के साथ पार्टी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए पासवान ने विपक्षी दलों पर राजनीतिक कारणों से भाजपा पर निशाना साधने के लिए दलितों के कंधों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने सिंह से भेंट के बाद कहा, ‘‘हमने अपनी चिंता व्यक्त की। इस तरह की घटनाएं एक धब्बा हैं।’’ हालांकि लोजपा प्रमुख ने इस घटना पर सरकार के जवाब पर संतोष जताया। इस घटना में कुछ दलितों पर मृत गाय की खाल हटाने को लेकर हमला किया गया।

पासवान ने कहा, ‘‘हम सभी को इस पर सोचने के लिए साथ आना चाहिए कि कैसे ऐसी घटनाएं रुके।’’ उन्होंने कहा कि इस मामले पर गौर करने के लिए घटनास्थल पर संयुक्त संसदीय दल भेजने की विपक्ष की मांग से इंसाफ में देरी होगी क्योंकि राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई की।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रामविलास पासवान, गुजरात, गुजरात समाचार, दलितों पर हमला, उना, Ramvilas Paswan, Gujarat, Gujarat News, Una, Attack On Dalits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com