विज्ञापन

प्रेम त्रिपाठी

  • img

    200MP कैमरा के साथ लॉन्‍च होगा सैमसंग का स्लिम स्‍मार्टफोन Galaxy S25 Edge

    सैमसंग गैलेक्‍सी एस25 ऐज को बीते दिनों कंपनी ने एक मेगा इवेंट में दिखाया था। यह सैमसंग के सबसे थिन फ्लैगशिप फोन्‍स में शामिल होगा। फोन की लॉन्‍च डेट अभी सामने नहीं आई है, पर एक ताजा लीक में इसके डिस्‍प्‍ले और कैमरा सिस्‍टम के बारे में पता चला है। टिप्‍सटर पांडाफ्लैश (PandaFlash) ने सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह जानकारी दी है।

  • img

    वैलेंटाइन वीक में ‘रोमांस स्कैम’ से सावधान! एक गलती से अकाउंट ना हो जाए खाली

    वैलेंटाइन के नाम पर साइबर क्रिमिनल्स और स्कैमर्स भी अपने लिए मौके तलाश रहे हैं। ऐसे में सरकार और पुलिस ने लोगों को ‘रोमांस स्कैम’ के प्रति अलर्ट करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली संस्था इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आई 4सी) 'वैलेंटाइन वीक' के समानांतर 'रोमांस स्कैम प्रीवेंशन वीक' हैशटैग के तहत सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक कर रही है।

  • img

    डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए RBI का बड़ा कदम, ‘बैंकडॉटइन’ और ‘फिनडॉटइन’ शुरू, जानें इनके बारे में

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि डिजिटल पेमेंट्स फ्रॉड को रोकने के लिए आरबीआई ‘बैंकडॉटइन’ और ‘फिनडॉटइन’ नाम के डोमेन शुरू करेगा। इसमें से ‘बैंकडॉटइन’ भारतीय बैंकों के लिए एक एक्सक्लूसिव इंटरनेट डोमेन होगा, जबकि ‘फिनडॉटइन’ वित्तीय क्षेत्र की गैर-बैंकिंग कंपनियों के लिए होगा।

  • img

    realme P3 Pro होगा भारत में 18 फरवरी को लॉन्‍च, 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग!

    रियलमी का नया स्‍मार्टफाेन realme P3 Pro भारत में 18 फरवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में लॉन्‍च होने वाला पहला फोन होगा, जिसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है। realme P3 Pro की चर्चा कई दिनों से थी। कुछ टीजर्स भी सामने आए थे। आखिरकार कंपनी ने फोन की लॉन्‍च डेट का ऐलान कर दिया। यह भी खुलासा किया गया है कि यह सेगमेंट में पहला फोन होगा, जिसमें क्‍वाड-कर्व्‍ड ऐजफ्लो डिस्‍प्‍ले है।

  • img

    क्‍या AI की दुनिया का बादशाह बनेगा भारत? OpenAI के CEO ने कही बड़ी बात, जानें

    ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत में एआई (AI) यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस को लेकर हो रहे कामों पर अपनी राय दी है। उन्‍होंने कहा है कि भारत एआई और ओपनएआई के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। सैम ऑल्‍टमैन ने कहा कि भारत को अपने पूर्ण मॉडल के साथ एआई क्रांति के अगुआ देशों में शामिल होना चाहिए।

  • img

    iQOO Neo 10R भारत में 11 मार्च को होगा लॉन्‍च, 6400mAh बैटरी समेत कई खूबियां, जानें डिटेल

    iQOO Neo 10R स्‍मार्टफोन की भारत में लॉन्‍च डेट सामने आ गई है। इस फोन को कुछ दिनों पहले टीज किया गया था। आईकू का अगला निओ ब्रैंडिंग वाला फोन 11 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा। एमेजॉन पर मौजूद इसके लैंडिंग पेज से फोन के कुछ स्‍पेक्‍स और फीचर्स कन्‍फर्म हुए हैं। क्‍योंकि फोन के लॉन्‍च में अभी टाइम है, इसलिए आने वाले दिनों में हमें इस फोन से जुड़े कुछ फीचर्स कंपनी की तरफ से बताए जा सकते हैं।

  • img

    चांद पर उड़ने वाला रोबोट भेजेगा चीन, करना क्‍या चाहता है? जानें

    चंद्रमा के लिए कई मिशन तैयार हो रहे हैं। अमेरिका आर्टिमिस मिशन भेजकर वहां दोबारा से इंसान को उतारना चाहता है, तो चीन एक रोबोटिक मिशन भेजने की योजना बना रहा है। ड्रैगन, चांद पर पानी की खोज करना चाहता है और उसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक स्मार्ट रोबोटिक ‘फ्लायर डिटेक्टर’ भेजने की योजना का खुलासा किया है।

  • img

    पृथ्‍वी 24 घंटे में कैसे घूमती है? लद्दाख में भारतीय वैज्ञानिक ने शूट किया Video, देखें

    एक भारतीय खगोलशास्त्री दोर्जे अंगचुक (Dorje Angchuk) ने बेहतरीन टाइम-लैप्स वीडियो बनाया है। इसे लद्दाख में शूट किया गया है। वीडियो में वहां की एक साइंस लेबोरेटरी के सामने पृथ्‍वी को घूमते हुए दिखाया गया है। वीडियो अपने आप में यूनीक है और हमारे ग्रह की गति को लेकर अनूठा दृश्‍य पेश करता है। दोर्जे अंगचुक लद्दाख के हानले में स्थित ऑब्‍जर्वेट्री के इंजीनियर इन-चार्ज हैं।

  • img

    Tecno Pova 7 सीरीज का लॉन्‍च जल्‍द, दिखा ‘तिकोना’ कैमरा मॉड्यूल

    Tecno की पोवा सीरीज जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है। कंपनी ने नए स्‍मार्टफोन्‍स से जुड़ी जानकारियों को टीज करना शुरू कर दिया है। एक टीजर इमेज में ट्राएंगुलर शेप्‍ड वाले कैमरा मॉड्यूल को दिखाया गया है। उसमें बॉर्डर पर LED लाइटिंग है, जिससे अनुमान लगता है कि फोन अपने डिजाइन से यूजर्स को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। हालांकि कंपनी ने इस फोन का आधिकारिक नाम नहीं बताया है।

  • img

    वैज्ञानिकों का काम खत्‍म! AI भी कर सकता है सौर तूफान की भविष्‍यवाणी

    एक नई स्‍टडी में कहा गया है कि AI, पिछले साल मई में पृथ्वी पर आए शक्तिशाली सौर तूफान (solar storm) की भविष्यवाणी कर सकता था। वह तूफान सूर्य पर एक्टिव AR13664 नाम के सनस्‍पॉट से निकला था। जेनोआ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स का मानना है कि ऐतिहासिक सौर घटनाओं पर एआई को ट्रेनिंग दी जाए तो वह कोरोनल मास इजेक्शन (CME) से पहले के पैटर्नों की पहचान कर सकता है।

  • img

    Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में होगा मैक्रो कैमरा! किस काम आएगा? जानें

    Oppo Find N5 का इंतजार फरवरी में खत्‍म हो जाएगा। इस फोल्‍डेबल फोन को कई खूबियों के साथ लाने की तैयारी है। टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु ने बताया है कि Find N5 में अल्‍ट्रा-थिन फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। इनर डिस्‍प्‍ले के अलावा एक आउटर डिस्‍प्‍ले भी होगा। टिप्‍सटर का कहना है कि Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में टेलिफोटो मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।

  • img

    क्‍या एस्‍टरॉयड्स लेकर आए धरती पर जीवन? Bennu के सैंपल में वैज्ञानिकों को मिला नया सबूत

    वैज्ञानिकों ने बेन्नू (Bennu) नाम के एस्‍टरॉयड में ऐसे अणुओं का पता लगाया है, जो जीवन के लिए जरूरी होते हैं। यह स्‍टडी नेचर जर्नल में पब्‍ल‍िश हुई है, जो संकेत देती है कि जिस रसायन ने बेन्नू एस्‍टरॉयड का निर्माण किया, वह आज बृहस्पति और शनि के बर्फीले चंद्रमाओं पर हो सकता है।

  • img

    Apple Powerbeats Pro 2 में होगी 45 घंटे चलने वाली बैटरी, ANC समेत कई फीचर्स

    Apple Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स को इस साल लॉन्‍च करने की तैयारी है। इनका ओरिजिनल मॉडल करीब 6 साल पहले आया था। Powerbeats Pro 2 की लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है, लेकिन कुछ तस्‍वीरें और स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक हुए हैं। दावा है कि इन्‍हें चार कलर्स- जेट ब्‍लैक, क्विक सैंड, इलेक्ट्रिक ऑरेंज और हाइपर पर्पल में लाया जाएगा।

  • img

    चीन ने बनाए जंग लड़ने वाले रोबोट डॉगी और ड्रोन, सामने आया Video, देखें

    चीन से आए एक वी‍डियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक रोबोट डॉगी और ड्रोन को आतिशबाजी से भरी जंग लड़ते हुए देखा जा सकता है। डॉगी आगे-पीछे चलकर खुद को हमले से बचाता है, जबकि ड्रोन, डॉगी को घेरने के लिए उसके चारों ओर मंडाराने लगता है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह वीडियो शेयर किया गया है।

  • img

    चार गुना तेजी से गर्म हो रहा समुद्र, सिर्फ एक चीज रोक सकती है यह ‘मुसीबत’, जानें

    एक नई स्‍टडी ने इस चिंता को बढ़ा दिया है। इसमें कहा गया है कि बीते चार दशकों में समुद्र के गर्म होने की रफ्तार चौगुनी हो गई है। यह स्‍टडी जरनल एनवायरनमेंटल रिसर्च लेटर्स में पब्लिश हुई है। इसमें कहा गया है कि 1980 के दशक में समुद्र का तापमान प्रति दशक 0.06 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा था, जो मौजूदा समय में 0.27 डिग्री सेल्सियस प्रति दशक (10 साल) हो गया है।