विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2021

Onion Salan: आपकी बिरयानी के साथ एकदम परफेक्ट साबित होगा यह प्याज का सालन-Recipe Inside

हम आपको एक ऐसी ही सालन रेसिपी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसे प्याज सालन के नाम से जाना जाता है.

Onion Salan: आपकी बिरयानी के साथ एकदम परफेक्ट साबित होगा यह प्याज का सालन-Recipe Inside
  • भारतीय खाद्य संस्कृति में साइड डिश के बिना अधूरे हैं.
  • दक्षिण भारतीय अपनी बिरयानी के साथ सालन खाना पसंद करते हैं.
  • प्याज का सालन एक बार बेहतरीन रेसिपी है.

नवाबों के शहर, हैदराबाद को हमेशा अपनी शाही विरासत, स्मारकों और इसके व्यंजनों के लिए जाना जाता है. हैदराबाद के बारे में सोचें और पहली कुछ चीजें जो दिमाग में आती हैं वे हैं हमेशा लोकप्रिय और शानदार कबाब, पुलाव, हलीम, बिरयानी और निश्चित रूप से बिरयानी के साथ स्वादिष्ट सालन रेसिपी. अगर आप ध्यान से देखें, तो भारतीय खाद्य संस्कृति में साइड डिश के बिना अधूरे हैं. जबकि उत्तर भारत में, लोग रायता और पुदीने की चटनी के साथ अपनी बिरयानी खाना पसंद करते है. दूसरी ओर, दक्षिण भारतीय अपनी बिरयानी के साथ अलग-अलग तरह के सालन खाना पसंद करते हैं, जो हर किसी की पसंद के हिसाब से अलग होता है. गोश्त का सालन और बैंगन का सालन से लेकर फिश सालन और मिर्ची का सालन तक, हैदराबादी व्यंजनों की पाक सूची में बहुत सारे स्वादिष्ट सालन व्यंजन उपलब्ध हैं.

Golden Tips For Deep Frying: शेफ पकंज भदौरिया ने बताएं डीप फ्राइंग और फ्राइड फूड को ग्रेवी में एड करने के गोल्डन टिप्स
 

इस लेख में, हम आपको एक ऐसी ही सालन रेसिपी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसे प्याज सालन के नाम से जाना जाता है. मसालेदार ग्रेवी में डिप छोटी प्याज के साथ बनाई गई, यह सालन रेसिपी आपके ऑल टाइम फेवरेट बिरयानी के साथ पेयर करने के लिए एकदम सही है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको नॉनवेजिटेरियन सालन रेसिपी तरह मैरिनेशन के लिए लंबे समय की जरूरत नहीं है. आपको बस एक पैन में तेल गरम करने की ज़रूरत है, करी पत्ते के साथ साबुत मसाले और कई अन्य सुगंधित मसाले और छोटी प्याज को डालकर इसे मसाले के साथ पकाना है. है ना यह कितना आसान. तो, बिना किसी देरी के, आइए जानें कि कुछ आसान स्टेप्स के साथ घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल प्याज का सालन कैसे बनाया जाता है.

घर पर कैसे बनाएं अनियन सालन | प्याज का सालन रेसिपी

मूंगफली को तब तक भूनना शुरू करें जब तक कि उसका रंग न बदल जाए. एक बार हो जाने के बाद, साबुत धनिया, साबुत मिर्च, एक मीडियम कटी हुई प्याज, कढ़ीपत्ता, आधा छोटा चम्मच जीरा, खसखस और तिल को ड्राई रोस्ट कर लें. इसे ठंडा होने दें फिर, इसे एक ब्लेंडर में डालें और इसका एक महीन पेस्ट बना लें.

फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें इसमें जीरा, राई, कढ़ीपत्ता और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इसे भूनें. पिसा हुआ पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें. मध्यम आंच पर, बीच-बीच में हिलाते रहें जब तक कि मसाला फ्राई न हो जाए और तेल अलग न हो जाए.

एक पैन में एक छोटा चम्मच देसी घी गरम करें और सभी छोटी प्याज को डालकर हल्का गुलाबी होने तक फ्राई कर लें, इसी के साथ हरी मिर्च को डालकर भी फ्राई कर लें. फ्राई प्याज और हरी मिर्च को तैयार मसाले में डाले और अच्छी तरह से मिक्स करें. साथ ही इसमें इमली का पेस्ट भी डाल दें. 1 कप पानी डालकर ढक्कन लगाकर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं. आपका सालन परोसने के लिए तैयार है.

आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा गुड़ या चीनी भी डाल सकते हैं.

प्यान सालन की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Vegetarian Shami Kebab: कबाब खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें सॉफ्ट और स्वादिष्ट वेजिटेरियन कबाब रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Salan, Onion Salan Recipe, Payaj Ka Salan, Payaj Ka Salan Recipe, Salan Recipe In Hindi, Onion Salan Recipe In Hindi, Payaj Ka Salan Recipe Hindi, अनियन सालन, प्याज सालन, सालन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com