विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2021

Kulfa Saag Benefits: सर्दियों में कुल्फा साग खाने के 6 कमाल के फायदे

Kulfa Saag Health Benefits: सर्दियों के मौसम को साग का मौसम कहा जाता है. ठंड के मौसम में गर्मागर्म स्वादिष्ट साग, अचार और मक्के की रोटी खाने का मजा ही कुछ और होता है. कुल्फा साग को स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर माना जाता है.

Kulfa Saag Benefits: सर्दियों में कुल्फा साग खाने के 6 कमाल के फायदे
Kulfa Saag Benefits: कुल्फा साग को स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर माना जाता है.
  • कुल्फा साग का सेवन कर आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.
  • कुल्फा साग एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है.
  • कुल्फा को आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

Kulfa Saag Health Benefits:  सर्दियों के मौसम को साग का मौसम कहा जाता है. ठंड के मौसम में गर्मागर्म स्वादिष्ट साग, अचार और मक्के की रोटी खाने का मजा ही कुछ और होता है. इस मौसम में चने का साग, बथुआ साग, मेथी साग, सरसों का साग आदि तो आप सभी ने खूब मजे से खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी कुल्फा का साग (Kulfa Saag Benefits) ट्राई किया है. कुल्फा साग (Winter Saag Benefits) को स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर माना जाता है. कुल्फा साग बाग-बगीचों, मैदानों और सड़क किनारे आमतौर पर देखी जाती है. इसकी डंठल और पत्तियां दोनों खाने के लिए इस्तेमाल होती हैं. इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर के गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. कुल्फा साग का सेवन कर आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है तो चलिए जानते हैं कुल्फा साग खाने के लाभ.

कुल्फा साग खाने के स्वास्थ्य लाभः

1. हड्डियोंः

कुल्फा साग को डाइट में शामिल कर हड्डियों और दांतों को हेल्दी और मजबूत बनाया जा सकता है. कुल्फा साग कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. 

hkg0hj7o

कुल्फा साग को डाइट में शामिल कर हड्डियों और दांतों को हेल्दी और मजबूत बनाया जा सकता है.Photo Credit: iStock

2. डायबिटीजः

डायबिटीज रोगियों के लिए कुल्फा साग फायदेमंद हो सकता है. असल में इसमें ग्लूकोज और ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने की क्षमता होती है. कुल्फा की पत्तियों की सब्जी का सेवन कर डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. 

3. इम्यूनिटीः

सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर पड़ जाती है. ऐसे में आप अपनी डाइट में विंटर स्पेशल साग को शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. कुल्फा साग एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

4. दिलः

कुल्फा में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर से एलडीएल खराब कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में मदद कर सकता है. इसके सेवन से हार्ट को भी हेल्दी रखा जा सकता है.

5. आंखोंः

कुल्फा को आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. कुल्फा में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. 

6. आयरनः

कुल्फा को आयरन से भरपूर माना जाता है. आयरन की कमी को दूर करने के लिए सर्दियों में आप कुल्फा साग को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Poha Dosa For Breakfast: क्विक और हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए ट्राई करें पोहा डोसा रेसिपी
Egg Tikka: सिर्फ 30 मिनट में बनाएं टेस्टी एग टिक्का रेसिपी
Foods For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल
Winter Skin Care Diet: सर्दियों में त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulfa Saag, Kulfa Saag Benefits, Kulfa Saag Health Benefits, Kulfa Saag Recipe, Kulfa Saag For Health, Kulfa Saag For Immunity, Winter Special Kulfa Saag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com