विज्ञापन

जब आमने-सामने आई थीं दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी महिला, GWR Day से पहले फिर चर्चा में आया वीडियो

लंदन के सवॉय होटल में हुई मुलाकात के बाद रुमेसा गेल्गी ने कहा था, 'भाषा की रुकावट की वजह से हम ज्यादा बातचीत नहीं कर पाए, लेकिन हमने एक-दूसरे की काफी तारीफ की और हमारे बीच एक बहुत अच्छा जुड़ाव बन गया.'

जब आमने-सामने आई थीं दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी महिला, GWR Day से पहले फिर चर्चा में आया वीडियो
साल 2024 में पहली बार आमने-सामने मिली थीं दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी महिला.
X@GWR

Viral Video: दुनिया में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड तब और खास बन जाते हैं जब उनसे जुडे लोग पहली बार आमने-सामने आते हैं. ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला था, जब दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेल्गी ने पहली बार दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे से मुलाकात की थी.

'आप बहुत खूबसूरत हैं'

शुक्रवार रात गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस यादगार पल का एक वीडियो फिर से एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में वे दोनों एक-दूसरे से मिलती, बातचीत करतीं और साथ में चाय/कॉफी पीते हुए समय बीताते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान रुमेसा, ज्योति की तारीफ करते हुए कहती हैं कि वे बहुत खूबसूरत हैं. इसके जवाब में ज्योति थैंक्यू बोलती हैं और कहती हैं कि वे भी बहुत खूबसूरत हैं.

कितनी है दोनों की लंबाई?

तुर्की की रहने वाली रुमेसा गेल्गी को दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला के रूप में मान्यता मिली हुई है. उनकी लंबाई 7 फीट 0.7 इंच है. वहीं भारत की ज्योति आमगे दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला हैं, जिनकी लंबाई 2 फीट 0.7 इंच है. यानी दोनों की लंबाई में कुछ 5 फीट का अंतर है. जब दोनों एक दूसरे के आमने-सामने आईं तो इस मुलाकात के सभी का ध्यान खींच लिया.

'मुझे खुशी है कि मैं रुमेसा से मिली'

सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के मुताबिक, दोनों महिलाओं की यह मुलाकात नवंबर 2024 में आयोजित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे के दौरान हुई थी. यह पहला मौका था जब दोनों रिकॉर्डधारी आमने-सामने आई थीं. इस मुलाकात के बारे में ज्योति ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मैं रुमेसा से मिली. उनका स्वभाव बहुत अच्छा है, और उनसे बात करते हुए मुझे बहुत सहज महसूस हुआ.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स ने इसे प्रेरणादायक बताया, जबकि कुछ ने इसे दुनिया के सबसे अनोखे मिलनों में से एक करार दिया.

एक यूजर ने लिखा, 'अगर रात के समय मुझे वे दोनों एक साथ दिख गए, तो मैं अपनी जान बचाने के लिए वहां से इतनी तेज भागूंगा कि पूछो मत.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऊंचाई के उस अंतर को देखते हुए, उन्हें एक-दूसरे से बात करने के लिए फोन की जरूरत पड़ेगी.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैंने इतने सालों में बहुत सी लंबी महिलाओं को देखा है. लेकिन सबसे लंबी महिला की आवाज इतनी मर्दाना क्यों लग रही है?'

चौथे यूजर ने लिखा, 'दो असाधारण लोग, एक अविस्मरणीय मुलाकात. इंसानी विविधता वाकई अद्भुत है.'

यह भी पढ़ें | 'अटलांटिक महासागर' में 101 KMPH की स्पीड से दौड़ रही Thar का यूपी पुलिस ने काटा चालान, घर भेजी 2000 की रसीद!

यह भी पढ़ें | घर से ऑफिस आने-जाने में 78,000 रुपये महीना कमा रहा TCS कर्मचारी, पड़ोसी ने दावा करते हुए खोला राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rumeysa Gelgi, Jyoti Amge, Shortest Woman, Tallest Woman, Guinness World Records
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com