Girl Climbs On The Wall: मार्वल स्टूडियोज की कॉमिक्स पर बेस्ड फिल्म स्पाइडर मैन तो दुनियाभर में पॉपुलर है. इस फिल्म के कई पार्ट बन चुके हैं और आज 1 अप्रैल को भी 'स्पाइडर मैन 4' के टाइटल और रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है. इस बीच दुनिया की पहली स्पाइडर वुमन का वीडियो हमारे हाथ लगा है. इस वीडियो को देखने के बाद स्पाइडर मैन भी अपनी नौकरी छोड़ देगा. इस वायरल वीडियो में इस लड़की का यह खतरनाक स्टंट किसी के भी एक पल में पसीने छुड़ा सकता है. इस लड़की ने पलक झपकने से पहले ही कुछ ऐसा कारनामा कर डाला है, जो देखने वालों को हैरान कर रहा है.
लड़की के दीवार पर चढ़ने का वीडियो वायरल (Girl Viral Video)
इस वीडियो में एक लड़की दो घरों की दीवारों के बीच लाल सूट पहने खड़ी है. इसके गले में सफेद रंग का दुपट्टा है. स्पाइडर मैन की धुन पर यह लड़की इन दोनों दीवारों की ओर इशारा कर एक्शन में दौड़ती हुई उनके बीच पहुंचती है और दोनों पैरों के सहारे से झट से छत पर जा पहुंचती है. ऐसा करना किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है, इसलिए कोई भी इस घर यहा बाहर ट्राई ना करें. सोशल मीडिया पर वायरल इस स्पाइडर वुमन को लोग वंडर वुमन का भी नाम दे रहे हैं. इस वंडर वुमन के वीडियो पर 3 लाख 55 हजार 868 लाइक आ चुके हैं.
देखें Video:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने कहा स्पाइडर बहन (Girl Climbed on The Wall)
स्पाइडर वुमन या फिर कहे वंडर वुमन के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'हमारी लड़कियां किसी स्पाइडरमैन से कम हैं क्या? दूसरा यूजर लिखता है, 'आप सबका ध्यान किधर है, स्पाइडर बहन तो इधर है'. तीसरा यूजर लिखता है, 'मार्वल स्टूडियोज में डर का माहौल है'. चौथा यूजर लिखता है, 'वाह दीदी..दीदी वाह'. एक और लिखता है, जिसकी बीवी लंबी...सीढ़ी का काम क्या काम है'. स्पाइडर वुमन के इस वीडियो पर लोग अब ऐसे ही मजेदार कमेंट पोस्ट कर रहे हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं