Washing Machine Me Sukhaya Gehu Video: दुनियाभर में एक से बढ़कर एक जुगाड़बाज इंसान मौजूद हैं, जिनका टैलेंट कई बार हैरान कर देता है, तो कई बार सोचने पर मजबूर कर देता है. हाल ही में एक ऐसे ही भाईसाहब का कारनामा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने वॉशिंग मशीन में गेहूं सुखाने का एक ऐसा बढ़िया जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर हैरानी होना लाजिमी है. इंटरनेट पर अब इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग जहां तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वहीं कुछ लोग एक से बढ़कर एक रिएक्शन देते हुए खूब मौज ले रहे हैं.
ऐसा जुगाड़ शायद ही कभी देखा होगा
बदलते वक्त के साथ लोग बदल रहे हैं और बिजी लाइफस्टाइल में अपने काम को आसान और जल्दी करने के लिए कई बार ऐसे हैक ढूंढ निकालते हैं, जिन्हें देखकर कई बार तो खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक शख्स वॉशिंग मशीन में गेहूं सुखाने के लिए गजब का देसी जुगाड़ लगा रहा है. आज के समय में लोग पिसे गेहूं के आटे का पैकेट मार्केट से ले आते हैं, लेकिन पहले लोग बाकायदा घरों में गेहूं को धोते थे और फिर उन्हें धूप दिखाकर सुखाने के बाद चक्की पर पिसने के लिए डाल देते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ अब ये कुछ प्रक्रियाएं भी बदलती जा रही हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वॉशिंग मशीन में ये भी कर सकते है?
वीडियो में शख्स के गेहूं को वॉशिंग मशीन में सुखाने का जुगाड़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स किस तरह Dryer (ड्रायर) में कपड़े के अंदर रखें गेहूं को निकालता है और उन्हें एक टब में निकाल देता है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @altu.faltu नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, अरे भाई ये क्या कर डाला, दूसरे यूजर ने लिखा, ये आइडिया इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा, वॉशिंग मशीन भी कह रहा होगा कि मां मेरी ताकत का गलत इस्तेमाल हो रहा है, ये दुनिया बहुत बुरी है मां. चौथे यूजर ने लिखा, गेहूं सुखाने की निंजा टेकनीक.
ये भी पढ़ें:-ये है दुनिया का सबसे महंगा नमक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं