विज्ञापन

जींद के छोरे की शादी का 'कसूता' कार्ड! न्यौता ऐसा कि पढ़कर लोटपोट हुए लोग, सोशल मीडिया पर मची खलबली

शादी-ब्याह का सीजन हो और सोशल मीडिया पर गजब का कुछ वायरल न दिखे, ऐसा हो ही नहीं सकता. इस बार हरियाणा के जींद जिले से एक ऐसा वेडिंग कार्ड सामने आया है, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. ठेट हरियाणवी बोली में छपे इस कार्ड ने इंटरनेट पर गदर मचा रखा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं, 'भाई...न्यौता हो तो ऐसा'.

जींद के छोरे की शादी का 'कसूता' कार्ड! न्यौता ऐसा कि पढ़कर लोटपोट हुए लोग, सोशल मीडिया पर मची खलबली
ठेट हरियाणवी में छपी शादी की चिट्ठी, कार्ड पढ़कर लोग बोले- 'कसूता काम कर दिया भाई'
Pexels

Viral Wedding Card: आजकल लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लाखों खर्च करते हैं, लेकिन इस हरियाणवी परिवार ने तो सिर्फ एक कार्ड से ही पूरी दुनिया का दिल जीत लिया. आपने अब तक अंग्रेजी और शुद्ध हिंदी वाले कई शाही कार्ड देखे होंगे, पर जींद के हैबतपुर गांव का यह कार्ड एकदम अलग है. इसमें शब्दों की ऐसी बाजीगरी दिखाई गई है कि, पढ़ने वाले को अपनी जड़ों की याद आ जाए.

ये भी पढ़ें:-गजब! आंधी में उड़ गया पूरा शादी का मंडप...पर दुल्हन ने नहीं रोकी रस्म, देखें ये हैरतअंगेज नजारा

कार्ड की शुरुआत ही 'बड़े चाव ते न्यौंदा देरे' से होती है, जिसका मतलब है कि बड़े लाड़-प्यार से न्योता दिया जा रहा है. आगे लिखा है कि, 'सब काम छोड़ के आणा होगा', यानी कोई बहाना नहीं चलेगा. दूल्हा-दुल्हन के नाम के आगे भी फॉर्मेलिटी छोड़कर सीधा 'छौरा' और 'छौरी' लिखा गया है, जो इस कार्ड को और भी मजेदार बना देता है.

ये भी पढ़ें:-इंतजार का मजा! अब खटारा बस में बैठकर कीजिए नई बस का वेट, वायरल आइडिया ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

पूरा कुणबा देखेगा 'एडी ठा-ठा कै बाट' (Haryanvi Wedding Invitation)

इस कार्ड की सबसे खास बात इसकी आखिरी लाइनें हैं. इसमें लिखा गया है कि पूरा कुणबा (परिवार) मेहमानों का 'एडी ठा-ठा कै बाट देखेगा', यानी बड़ी बेसब्री से इंतजार करेगा. हरियाणवी लहजे में लिखी गई ये बातें लोगों को इतनी पसंद आ रही हैं कि, लोग इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं, जिसने भी इस कार्ड को डिजाइन किया है, उसने दिखावे की दुनिया को किनारे रखकर अपनी संस्कृति को बड़े ही बेबाक अंदाज में पेश किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग अपनी भाषा भूलते जा रहे हैं, तब इस तरह का देसी टच चेहरे पर मुस्कान ले आता है. यह कार्ड न सिर्फ एक बुलावा है, बल्कि हरियाणा की मिठास और वहां के लोगों के खुले दिल की एक झलक भी है. सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि, 'भाई...असली स्वैग तो यही है'.

ये भी पढ़ें:-इंद्रधनुष तो सुना था, अब देख लीजिए 'सतरंगी बादल', इंडोनेशिया का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर छा गया जींद का स्वैग (Haryanvi Style Wedding Invitation Trends Online)

इंटरनेट पर इस तस्वीर को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि, 'अब तो शादी में जाना ही पड़ेगा, वरना नवाब 'साहब' नाराज हो जाएंगे'. वाकई, शादियां तो बहुत होती हैं, लेकिन ऐसी सादगी और अपनापन भरे कार्ड बहुत कम देखने को मिलते हैं. यह वायरल कार्ड बताता है कि खुशी बांटने के लिए भारी-भरकम शब्दों की नहीं, बल्कि साफ दिल और थोड़ी सी मस्ती की जरूरत होती है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com